Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • बाबरी मस्जिद की बरसी, अयोध्या, मथुरा में अलर्ट..जानिए क्या हुआ था 6 दिसंबर को?
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

बाबरी मस्जिद की बरसी, अयोध्या, मथुरा में अलर्ट..जानिए क्या हुआ था 6 दिसंबर को?

himani Shrotiya December 5, 2025

Babri Masjid Demolition Anniversary: 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी है। इसेसे पहले भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या, श्री कृष्ण जन्म भूमि मथुरा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कड़ी कर सुरक्षा दी गई है।

अयोध्या और मथुरा के साथ वाराणसी, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, कानपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख जिलों में भी सतर्कता बरती जा रही है।  पुलिस के मुताबिक अयोध्या में 4 दिसंबर से ही सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।

UP में अलर्ट

बता दे कि, राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विवादित स्थल पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है। धर्म ध्वजा की स्थापना के साथ ही मंदिर का निर्माण पूरा हुआ, ऐसे में 6 दिसंबर को सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। होटल, ढाबे, अतिथि गृह और धर्मशालाओं की लगातार जांच की जा रही है, और शहर के प्रवेश द्वार पर गाड़ियों की भी निगरानी की जा रही है। पुलिस अयोध्या में पुलिस पैदल गश्त कर रही है। 

अयोध्या, मथुरा में अलर्ट
अयोध्या, मथुरा में अलर्ट

कृष्ण जन्मभूमि पर पुलिस तैनात

इधर, मथुरा में भी कृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह परिसर एक संवेदनशील स्थल है। मंदिर परिसर और अन्य स्थानों पर ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। शहर को जोन और सेक्टर में बांटा गया है, और प्रत्येक जोन की निगरानी वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारी करेंगे। बाहरी जिलों से अतिरिक्त बल, PAC, RAF और अन्य विशेष इकाइयां तैनात की गई हैं।

कृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह परिसर एक संवेदनशील स्थल
कृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह परिसर एक संवेदनशील स्थल

दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ी सतर्कता

Babri Masjid Demolition Anniversary: दरअसल, हाल ही में दिल्ली में कार विस्फोट के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कुछ हिंदू संगठन 6 दिसंबर को ‘‘शौर्य दिवस’’ और कई मुस्लिम समूह इसे ‘‘काला दिवस’’ के रूप में मनाते हैं, जिससे यह दिन कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील बन गया है। 

क्या हुआ था 6 दिसंबर 1992 को?

6 दिसंबर 1992 वो तारीख जब अयोध्या में एक लाख से अधिक कारसेवक पहुंचे। कारसेवा को लेकर VHP और भाजपा के नेता भी थे। मुलायम सरकार ने 1990 में जिस तरह सेकारसेवकों को रोकने के लिए रोड और रेल सेवा को बंद कराया था, वैसा ही कुछ इस बार नहीं था। 5 दिसंबर को भी केंद्र सरकार कर ओर स UP के CM कल्याण सिंह से बातचीत की गई। उन्हें अप्रिय स्थिति से निपटने को कहा गया। 

अयोध्या में एक लाख से अधिक कारसेवक पहुंचे
अयोध्या में एक लाख से अधिक कारसेवक पहुंचे

 

Babri Masjid Demolition Anniversary: गोली ना चलाने का वादा

CM कल्याण सिंह ने भरोसा दिलाया कि कारसेवा शांतिपूर्ण होगी। व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कारसेवकों पर गोली नहीं चलेगी। सीएम ने अधिकारियों को अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। साथ ही, यह भी निर्देश दे दिया कि था कि गोली नहीं चलेगी, किसी भी स्थिति में नहीं चलेगी।

अयोध्या की सड़कों पर बिछी लाशें
अयोध्या की सड़कों पर बिछी लाशें

 

 

बाबरी का मिटायां नामो निशान

रविवार 6 दिसंबर की सुबह सबसे अलग थी। अयोध्या का माहौल भक्तिमय था। सड़कें कारसेवकों से भरी पड़ी थीं। हर ओर जय श्री राम के नारे लग रहे थे।  लेकिन धीरे-धीरे हालात बिगड़ते गए। कारसेवकों को लगा की उन्हें रोक दिया जाएगा, इसलिए कारसेवकों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो उनपर लाठियां बरसाई गई। पुलिस कारसेवकों को ढ़ांचे के अंदर घुसने से रोक रही थी। लेकिन कारसेवक नहीं माने और बाबरी मस्जिद के अवैध ढ़ांचे को ढहा दिया। इस दौरान पुलिस ने गोलियां भी चलाई। ढांचे को गिराने के बाद कारसेवकों ने वहां एक भी निशान नहीं छोड़ा। यहां तक की मलबे को भी हटा दिया।लाखों के संख्या में मौजूद सरसेवकों ने एक एक पत्थर को उठा कर गाड़ियों में भरना शुरू किया। कई कारसेवकों ने अपनी जान गवाई।

अयोध्या में कारसेवक पहुंचे
बाबरी का मिटायां नामो निशान

 

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट: 8 की मौत, कार के मालिक की हुई पहचान, दिल्ली समेत मुबंई, उत्तरप्रदेश, हरियाणा में हाई अलर्ट

Red Fort car blast: दिल्ली में सोमवार शाम को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कुछ ही सेकंड में आग आसपास खड़ी तीन और गाड़ियों तक फैल गई और वे भी जलकर खाक हो गईं।

राम मंदिर गेट पर फोर्स तैनात
राम मंदिर गेट पर फोर्स तैनात

धमाके के बाद उत्तर प्रदेश को अलर्ट पर रखा गया है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों को धार्मिक स्थलों, संवेदनशील जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया। पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: कथावाचक इंद्रेश और शिप्रा ने लिए सात फेरे, कुमार विश्वास बोले – अगला नंबर धीरेंद्र शास्त्री का
Next: इंडिगो विवाद में बड़ी राहत: यात्रियों की सुरक्षा पर सरकार ने दी ढील

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.