Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Babil Khan Video clarified: बाबिल खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बताया था खराब, सपोर्ट में आए कई सितारे…?
  • एंटरटेनमेंट

Babil Khan Video clarified: बाबिल खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बताया था खराब, सपोर्ट में आए कई सितारे…?

Hema Gupta May 5, 2025

Babil Khan Video clarified: हाल हि में इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो शेयर किया। जिसके बाद सोशल मीडिया में उनकी वीडियों वायरल होने लगी, उस वीडियों में वो रोते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और कुछ सितारों को बहुत रुड बताया। फिर कुछ देर बाद उन्होंने अपने अकाउंट से वो वीडियो डिलीट कर दिया था। और अकाउंट भी डिएक्टीवेट कर दिया था, लेकिन आज एक्टिव हुए और उस पर सफाई दे दी है। वहीं अब उनके सपोर्ट में कई सितारे सामने आए हैं, जिसमें अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, हर्षवर्धन शामिल हैं।

Read More: Babil Khan Viral Video: अनन्या, अर्जून, शनाया जैसे लोग..रोते-बिलखते इरफान खान के बेटे ने खोली बॉलीवुड की पोल!

बाबिल ने स्टोरी शेयर कर लिखा कि-

उन्होंने कहा कि- ‘अकाउंट डिलीट करने से पहले उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसे ‘बेहद गलत तरीके से पेश किया गया’। उन्होंने अपने दोस्तों सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, गौरव आदर्श और अरिजीत सिंह को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।’

Babil Khan Video clarified: इन कलाकारों ने बाबिल का किया सपोर्ट…

अनन्या पांडे ने किया सपोर्ट…

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने बाबिल की स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि- ‘तुम्हारे लिए सिर्फ प्यार और अच्छी ऊर्जा बबली मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।’

सिद्धांत चतुर्वेदी ने किया सपोर्ट…

एक्टर ने बाबिल खान का सपोर्ट करते हुए बाबिल की वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- ‘मुझे इतिहास लिखना है किताब नहीं।’ इस वीडियो में बाबिल कुछ लिखते हुए नजर आ रहें हैं।

फिर दूसरी स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि- ‘मैं आमतौर पर कभी भी अपने और अपने साथियों के बारे में लिखी गई बकवास में शामिल नहीं होता, लेकिन ये पर्सनल है। इसलिए इंटरनेट के सभी Redditors, गॉसिप कॉलम्स और मीडिया पोर्टलों से कहना चाहता हूं बस अब रुक जाइए। हमने नफरत को पसंद करना शुरू कर दिया है और प्यार से नफरत करने लगे हैं। क्या वाकई हम इतनी दूर आ गए हैं?’

‘यहां ड्रामे की तलाश करना बंद करें, हम सभी स्क्रीन पर आपके मनोरंजन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शायद वहां थोड़ी कमी रह गई होगी कि आप हमारी पर्सनल लाइफ में वो ढूंढने लगे हो? कोशिश जारी है हमारी तरफ से और आप भी कोशिश करें कि कोई भी जजमेंट देने से पहले एक बार सोच लें।’

Babil Khan Video clarified: हर्षवर्धन राणे ने बाबिल को शराब से दूर रहने की दी सलाह…

एक्टर ने बाबिल की मेंटल हेल्थ समझते हुए उनको सपोर्ट करते और शराब से दूर रहने की सलाह देते हुए लिखा कि- ‘डियर बाबिल, आपकी एक्टिंग गॉड गिफ्टेड या जेनेटिक है। हम चाहते हैं कि आप इस विरासत को आगे बढ़ाएं। बस दिल लगाकर अपने काम में सबसे अच्छा देने की कोशिश कीजिए। पार्टी और इवेंट्स से थोड़ा दूर ही रहिए, ताकि बेवजह के लोगों से बचा जा सके।

मैं फिल्मी परिवार से नहीं हूं। मैंने यह सीखा है कि लोग आपके साथ तभी बुरा व्यवहार करेंगे जब आप उन्हें इसकी इजाजत देंगे। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी जगह पर मजबूती से डटे रहें।

और हां, कृपया शराब और ऐसी किसी भी चीज से दूर रहिए, क्योंकि सही मायनों में मजबूती से खड़े रहने के लिए ताकत और साफ सोच की जरूरत होती है।

मैंने हमेशा बाबिल बहुत का साथ दिया – राघव

राघव जुयाल ने एक इंटरव्यूं में कहा कि- ‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उसने ऐसा क्यों कहा। अगर आपने मेरे इंस्टाग्राम पोस्ट देखे हैं, तो मैंने हमेशा उसका बहुत साथ दिया है।वह जाहिर तौर पर बहुत परेशान है। मैंने उसकी मां सुतापा मैम से बात की और उन्होंने कहा कि वह एंग्जाइटी अटैक से गुजर रहा है। वह हैदराबाद है। उसे कल शूटिंग शुरू करनी करनी थी। अब वह घर आ रहा है। उसे आराम करने की जरूरत है। उसे यह समझने की जरूरत है कि हम सब उसके लिए यहां हैं।’

बाबिल ने शेयर की राघव के साथ तस्वीर…

जानें क्या है पूरा मामला

इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने एक वीडियों शेयर किया था और कहा था कि- ‘बॉलीवुड बहुत फेक जगह है। मैं केवल आप लोगों को ये बताना चाहता हूं कि शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल, आदर्श गौरव और यहां तक ​​कि अरिजीत सिंह जैसे बहुत लोग हैं, ऐसे बहुत सारे नाम हैं। बॉलीवुड काफी खराब है, और ये लोग काफी रूड है।”

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kaushambi Kisan Dream11: किसान की चमकी किस्मत, 39रू लगाकर बना करोड़पति
Next: Mahakal mandir fire news : बाबा महाकाल मंदिर परिसर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.