भस्म आरती में भांग,चंदन, ड्रायफ्रूट का लगा भोग
Baba Mahakal: उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के तीसरे दिन भस्म आरती में भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद भांग,चन्दन,सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण से मनमोहक श्रृंगार किया गया।
Read More:- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
महाकाल का मनमोहक श्रृंगार
भस्म आरती में भगवान गणेश माता पार्वती और कार्तिकेय का पूजन कर भगवान महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया। नंदी हाल में नंदी जी का स्नान,ध्यान, पूजन किया गया, इस दौरान भगवान को भस्म रमाई गई। भस्म आरती में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है। इस दौरान पूरा मंदिर जय महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।
click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
महाकाल की सेवा में दो डिप्टी कलेक्टर सहित 9 अधिकारी नियुक्त

Baba Mahakal कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि…
महाकाल लोक बनने के बाद भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर के प्रशासनिक तंत्र को मजबूत बनाने के लिए…
राज्य शासन ने आईपीएस को प्रशासक बनाया है।
अब दो डिप्टी कलेक्टर सहित नायब तहसीलदार
और नए अधिकारी मंदिर में इंजीनियरिंग विंग,
सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था संभालेंगे।
