बोले-देश में रहने वाले सभी ईसाई और मुस्लम रामलाल, श्यामलाल

DHIRENDRA SHASTRI: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने क्रिसमिस डे से एक दिन पहले बड़ा बयान दिया है. बाबा बागेश्वर ने कहा “इस देश में रहने वाले ईसाई और मुस्लिम भी हिंदू हैं, क्योंकि यह देश हिंदूस्तान है.
DHIRENDRA SHASTRI: ‘देश में रहने वाले सभी ईसाई,मुस्लिम हिंदू’
ईसाई और मुसलमानों की 8वीं, 9वीं पीढ़ी हिन्दू थी. इस देश में रहने वाले सभी सनातनी हैं. कोई भी पराया नहीं है. हमने प्रण लिया है कि जब तक जीएंगे अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे रहेंगे. हम इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाकर रहेंगे.”
DHIRENDRA SHASTRI: ‘हम सनातन की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं’
बाबा बागेश्वर ने कहा “हम तो अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, आप लोग भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं. हम अपने लिए नहीं लड़ रहे हैं, हम सनातन की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं. हम अपने प्राण की बाजी लगाए हुए हैं. तुम्हें आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखना है तो घर से बाहर निकलना पड़ेगा.”
