Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • BABA BAGESHWAR PADYATRA: बाबा बागेश्वर की पदयात्रा की तैयारियां जोरो पर, साथ चलने वाले जान ले नियम और शर्तें….
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

BABA BAGESHWAR PADYATRA: बाबा बागेश्वर की पदयात्रा की तैयारियां जोरो पर, साथ चलने वाले जान ले नियम और शर्तें….

Narendra Singh September 3, 2025

बाबा बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं. इस बार ये पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन धाम तक निकलेगी. 7 से 16 नवंबर तक होने वाली यात्रा की तैयारियों में बाबा बागेश्वर जुटे हैं. इसी को लेकर छतरपुर स्थित सिद्ध पीठ मां कात्यायनी मंदिर प्रांगण में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 4 राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

आर्थिक नहीं सिर्फ शारीरिक और मानसिक सहयोग

बाबा बागेश्वर ने कहा “यह यात्रा सनातन धर्मावलंबियों को जगाने के लिए है. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए है. अगर आपके अंदर हिंदुत्व का जोश है, तभी यात्रा में चलें, नहीं तो घर बैठे रहें. हम अकेले चलेंगे. हमें तो यात्रा करनी है, लड़ेंगे, गिरेगे, धक्के खायेंगे, बेइज्जती सहेंगे, वीडियो पर गालिया खायेंगे लेकिन हम चलेंगे. इस यात्रा में आप सभी से आर्थिक नहीं सिर्फ शारीरिक और मानसिक सहयोग का आग्रह किया जा रहा है.

यात्रा में शामिल होने के लिए जारी होगा क्यूआर कोड

सनातन हिंदू पदयात्रा के प्रभारी धीरेंद्र गौर ने बताया “मां कात्यायनी मंदिर में बागेश्वर महाराज ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के प्रतिनिधियों से भेंट की. उन्हें बताया कि क्यूआर कोड जल्द ही जारी किया जा रहा है. इसके माध्यम से लोग यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीयन कर सकते हैं. जो भी मंडल एवं सदस्य यात्रा में शामिल हों, उनकी पूरी जानकारी मंडल प्रभारी के पास आवश्यक रूप से होनी चाहिए.”कितने मंडल शामिल होंगे और उनके कितने सदस्य शामिल होंगे, इसका ब्यौरा होना बहुत जरूरी है. धीरेंद्र शास्त्री ने सभी मंडल प्रभारियों से कहा “वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को पीले चावल बांटकर यात्रा के लिए आमंत्रित करें.”

यहां खुलेगा कार्यालय

सिद्ध पीठ कात्यायनी मंदिर प्रांगण में 10 सितंबर से बागेश्वर धाम का कार्यालय शुरू हो जाएगा. दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग इस कार्यालय के माध्यम से बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल से लेकर पदयात्रा के संबंध में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

यात्रा के नियम और शर्तें

  • अपने क्षेत्र में बैनर और पोस्टर के माध्यम से यात्रा का प्रचार कर सकते हैं।

  • बैनर और पोस्टर में किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति की फोटो नहीं होनी चाहिए।

  • यात्रा और सुंदरकांड मंडल के संबंध में वीडियो और फोटोग्राफी कार्यालय तक भेजी जानी चाहिए।

  • यात्रा के दौरान स्वागत में फूलों की माला या पुष्प वर्षा नहीं होगी।

  • किसी भी धर्म के लोग यात्रा में समान रूप से शामिल हो सकते हैं।

किसी भी धर्म के लोग हो सकते है यात्रा में शामिल

पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है “इस यात्रा में किसी भी धर्म के लोग शामिल हो सकते हैं. सभी के लिए यह एक अच्छा अवसर है. जिनके पूर्वजों ने अपनी सनातन संस्कृति को सहेज कर रखा था, आज फिर से इस संस्कृति की ओर लौटकर भारत को विश्व गुरु बनाने में योगदान दिया जा सकता है.”

Read:- CHEETAH SAFARI : मध्य प्रदेश में चीता सफारी की शुरुआत, कूनो नेशनल पार्क में खुली जीप में देख सकेंगे पर्यटक

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: dam collapse: बलरामपुर में बांध फूटा, 4 की मौत 3 लोग लापता – धान-टमाटर की फसल बर्बाद, 60 बकरियां भी बह गईं
Next: BHOPAL CRIME: मेडिकल सप्लाई की आड़ में करोड़ों की बोगस बिलिंग, विदेशी कनेक्शन और रिटायर्ड अफसरों से सांठगांठ उजागर

Related Stories

Morena TI Birthday
  • मध्य प्रदेश

मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे

himani Shrotiya March 2, 2026
बाबा महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश

महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी

Narendra Singh March 2, 2026
सीएम डॉ मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे

divya mistry March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…
  • मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे
  • महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी
  • मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे
  • Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.