B Praak baby news: म्यूजिक कंपोजर और फेमस सिंगर बी प्राक के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ। सिंगर यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया पर 19 दिसंबर यानि की शुक्रवार को एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की।
बता दें, उनके घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है, और उसका जन्म 1 दिसंबर 2025 को हुआ था। लेकिन फैंस के साथ ये खुशखबरी 18 दिन बाद शेयर की।
B Praak baby news: सिंगर ने दी बेटे की जन्म की जानकारी
बी प्राक ने बीते दिन शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बेटे की जन्म होने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने कहा कि- “DDVIJ बच्चन पुनर्जन्म – एक आध्यात्मिक पुनर्जन्म राधेश्याम की दिव्य कृपा से, हमें 1 दिसंबर, 2025 को एक पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। हमारा हृदय कृतज्ञता और आनंद से भर गया है।
सूर्य का पुनर्जन्म हुआ है, जो हमारे जीवन में प्रकाश, आशा और नई शुरुआत लेकर आया है।”
View this post on Instagram
पोस्ट में बच्चे का नाम द्विज बच्चन बताया गया, जिसका अर्थ है, “दोबारा जन्म” यानी जिंदगी में एक नया और अच्छा दौर।
B Praak baby news: फैंस दे रहें बधाईयां
जब से यह जानकारी सिंगर ने साझा की है लोग उन्हें दूबरा पैरेंट्स बनने की बधाईयां दे रहें हैं। एक ने लिखा कि- ‘वाह! आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई ❤️❤️ यह सचमुच कान्हा का आशीर्वाद है 🙏’, एक यूजर ने लिखा कि- ‘बधाई हो ❤️ आपके लिए बहुत खुश हूं @meera_bachan 🧿 ढेर सारा प्यार, दुआएं और शुभकामनाएं भेज रही हूं 🙏✨’, एक यूजर ने लिखा कि- ‘बहुत-बहुत बधाई हो मी♥️ तुम्हारे लिए बहुत खुश हूँ मेरी प्यारी 🤗🤗 ढेर सारा प्यार 😘 और शुभकामनाएं ✨💫 तुम दोनों हमेशा खुश रहो 🧿🧿♥️♥️ लव यू 😘🤗’।
सिंगर ने मीरा बच्चन से 2019 में की थी शादी
सिंगर बी प्राक ने मीरा बच्चन से 2019 में शादी की थी। शादी के अगले साल ही उन्होंने प्यारे से पहले बेटे को जन्म दिया और पैरेंट्स बने। साल 2022 में सिंगर की वाइफ प्रग्नेंट थी लेकिन उस बच्चे का निधन हो गया।
बता दें, बी प्राक का नाम प्रतीक बच्चन है, उन्होंने पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने शानदार गानों से पॉपुलैरिटी हासिल की है। उनके कुछ फेमस गाने जैसे – मन भर्रया, बेशर्म रंग, राता लम्बियान और फिलहाल जैसे कई हिट गाने दिए हैं।
