Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • अयोध्या मंदिर पर फहराई धर्म ध्वजा, PM हुए भावुक, चारों शंकराचार्य नहीं हुए शामिल
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

अयोध्या मंदिर पर फहराई धर्म ध्वजा, PM हुए भावुक, चारों शंकराचार्य नहीं हुए शामिल

himani Shrotiya November 25, 2025
Ram Mandir Dhwjarohan PM Modi:अयोध्या में राम मंदिर पर आज धर्म ध्वजा फहराई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुभ मुहूर्त में दोपहर 12 बजे ध्वजारोहण किया, जिसके साक्षी करीब 7,000 भक्त बने। इस अवसर पर पूरी अयोध्या नगरी दिव्य वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठी। कई श्रद्धालु इस क्षण को लेकर बेहद उत्साहित दिखे, अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए “जय सियाराम” का उद्घोष करने लगे। 

पीएम हुए भावुक

मंदिर तक न पहुंच पाने वाले भक्त हनुमानगढ़ी जैसे स्थानों पर एकत्रित हुए। कुछ ऐसे श्रद्धालु भी थे जिनके परिवार के सदस्य 1992 की कारसेवा में शामिल थे। धव्ज  फहराने के समय पीएम भावुक हो गए। उन्होंने धर्मध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। इस दौरान उनके हाथ कांपते हुए भी नजर आए। 

PM ने कहा-

आज सदियों पुराने घाव भर गए हैं। हम देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करके रहेंगे। इसी मानसिकता ने सालों तक भगवान राम को काल्पनिक बताया।

Ram Mandir Dhwjarohan PM Modi: पीएम ने किया रोड शो

ध्वजारोहण से पहले PM नरेंद्र मोदी ने मोहन भागवत के साथ मंदिर की पहली मंजिल पर बने रामदरबार में पूजा की। इसके बाद रामलला के दर्शन किए। PM रामलला के लिए वस्त्र और चंवर भी लेकर पहुंचे थे। इससे पहले PM ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी लंबा रोड शो भी किया।

इलेक्ट्रिक सिस्टम से लैस ध्वज 

बता दें कि मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा है और इसके ऊपर 30 फीट लंबे ध्वजदंड पर केसरिया ध्वज अभिजित मुहूर्त में फहराया गया है। इस पल का इंतजार लोगों 500 सालों से कर रहे थे, इसलिए जब ये धर्मध्वज फहराया तो रामभक्त भावुक नजर आए। यह ध्वज इलेक्ट्रिक सिस्टम से लैस है, जिसे कि PM मोदी ने बटन दबाकर फहराया। ध्वज पर कोविदार वृक्ष, सूर्यवंश का प्रतीक सूर्य और ‘ॐ’ का चिन्ह अंकित है।

 धर्म ध्वजा
धर्म ध्वजा

चारों शंकराचार्य नहीं हुए शामिल

Ram Mandir Dhwjarohan PM Modi: बता दे कि, चारों शंकराचार्यों को छोड़कर देशभर के मठों के संत मंदिर परिसर में मौजूद रहे। अयोध्या नगरी को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया। मंदिर में 5-लेयर की सुरक्षा रही। ATS, NSG, SPG, CRPF और PAC के जवान तैनात रहे। रामलला का आज सोने और रेशम के धागों से बने पीतांबर वस्त्र पहनाए गए।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: 12 हजार साल बाद अचानक फटा हेली गुब्बी ज्वालामुखी, राख में छिपा ‘खजाना’
Next: Uttarkhand News : सीएम धामी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम
  • उत्तर प्रदेश

गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ

Rohan Umak March 1, 2026
Khamenei UP Connection
  • उत्तर प्रदेश

कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.