Axar On Impact Player Rule: IPL 2026 शुरु होने के पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान अक्षर पटेल ने एक नियम का विरोध किया है। दिल्ली कैपिटल्स की प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षर पटेल ने बात करते हुए इंपैक्ट प्लेयर रुल को लेकर विरोध जताया है।
बता दे कि, इंपैक्ट प्लेयर रुल IPL 2023 से शुरु किया गया, जोकि 2027 तक जारी रहेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बापू ने नियम का किया विरोध
दिल्ली कैपिटल्स की प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बापू यानी अक्षर पटेल से इंपैक्ट प्लेयर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- ‘मुझे तो यह नियम अच्छा नहीं लगता है। निश्चित रूप से मैं ऑलराउंडर हूं। पहले ऐसा होता था कि बैटिंग और बॉलिंग के लिए पहले ऑलराउंडर को लाया जाता था। इस नियम की वजह से टीम मैनेजमेंट जरूरत के हिसाब से बल्लेबाज या गेंदबाज को चुनता है। उन्हें लगता है कि हमें ऑलराउंडर क्यों चाहिए। इस वजह से मुझे वह नियम पसंद नहीं है। लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है, अगर नियम है तो है व्यक्तिगत रूप से मुझे यह पसंद नहीं है।’

इस रुल का कई प्लेयर कर चुके हैं विरोध
अक्षर पटेल के अलावा रोहित शर्मा, एमएस धोनी, पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग, इंग्लैंड के सैम करन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन जैसे प्लेयर ने इंपैक्ट रुल का विरोध कर चुके हैं।
क्या है इंपैक्ट प्लेयर रूल?
Indian Premier League में लागू किया गया इंपैक्ट प्लेयर रूल टीमों को मैच के दौरान एक अतिरिक्त खिलाड़ी इस्तेमाल करने की सुविधा देता है, जिससे रणनीति और भी दिलचस्प हो जाती है।
टॉस से पहले दोनों टीमों को अपनी प्लेइंग इलेवन के साथ चार अतिरिक्त खिलाड़ियों के नाम बताने होते हैं, जिन्हें इंपैक्ट प्लेयर के विकल्प के रूप में रखा जाता है। मैच के दौरान इनमें से किसी एक खिलाड़ी को जरूरत के हिसाब से शामिल किया जा सकता है।

11 की जगह 12 खिलाड़ी, लेकिन लिमिट बरकरार
इस नियम के तहत टीम एक मैच में 12 खिलाड़ियों का उपयोग कर सकती है, लेकिन किसी भी स्थिति में 11 से ज्यादा खिलाड़ी बैटिंग या बॉलिंग नहीं कर सकते। जब इंपैक्ट प्लेयर को शामिल किया जाता है, तो प्लेइंग इलेवन में मौजूद एक खिलाड़ी को बाहर करना अनिवार्य होता है।
