Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • Top Story
  • Avalanche in Uttarakhand : उत्तराखंड हिमस्खलन में अब तक 47 श्रमिकों को बचाया गया
  • Top Story
  • देश-विदेश

Avalanche in Uttarakhand : उत्तराखंड हिमस्खलन में अब तक 47 श्रमिकों को बचाया गया

Shital Sharma March 1, 2025

 8 अभी भी फंसे हुए हैं,  बचाव कार्य जारी 

Avalanche in Uttarakhand : उत्तराखंड के चमोली जिले में 28 फरवरी को सुबह 7:15 बजे हिमस्खलन हुआ, जिसमें एक बड़ा बर्फीला पहाड़ फिसलकर 55 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद से बचाव कार्य शुरू किया गया, और अब तक 47 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, 8 श्रमिक अभी भी बर्फ में दबे हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है। 

 बचाव कार्य में जुटे हैं 200 से ज्यादा जवान  

सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के 200 से ज्यादा जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं। हालांकि, खराब मौसम की वजह से बचाव कार्य में रुकावटें आ रही हैं, और एयर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी। सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को तैयार रखा गया है ताकि मौसम साफ होते ही राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके। यह घटना चमोली के माणा गांव में हुई है, जो बदरीनाथ से 3 किलोमीटर दूर स्थित है।

Avalanche in Uttarakhand 22 workers trapped for 24 hours

Avalanche in Uttarakhand मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना स्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चमोली-बद्रीनाथ राजमार्ग पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कुल 57 लोग काम कर रहे थे, जिनमें से दो छुट्टी पर थे। घटना के वक्त सभी मजदूर अपने कंटेनर हाउस में थे, तभी पहाड़ से बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा नीचे गिरा और मजदूरों को दबा लिया।

फंसे श्रमिकों में यूपी, बिहार और उत्तराखंड के लोग  

हिमस्खलन में फंसे 55 श्रमिकों में उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के 11-11 श्रमिक शामिल हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के 7, जम्मू-कश्मीर के 1 और पंजाब के 1 श्रमिक भी इस घटना में फंसे हुए हैं। उत्तराखंड सरकार के अनुसार, 13 मजदूरों के नाम तो सूची में हैं, लेकिन उनके पते और मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं हैं, जबकि बाकी श्रमिकों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है।  

मौसम की वजह से बचाव कार्य में चुनौती  

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि चमोली में मौसम अभी भी खराब है, लेकिन बचाव कार्य जारी है। 22 लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं, और 200 से ज्यादा लोग मौके पर भेजे गए हैं। चार हेलीकॉप्टर काम कर रहे हैं और भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर है। जोशीमठ में मौसम साफ हो रहा है, और हेलीपैड बनाने की तैयारी चल रही है क्योंकि वहां का हेलीपैड बर्फ से ढका हुआ है। 

Avalanche in Uttarakhand : चमोली में हिमस्खलन की घटना, 55 श्रमिक दबे   

चमोली में हुई इस हिमस्खलन घटना में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में कुछ रुकावटें आ रही हैं, लेकिन संबंधित एजेंसियां अपनी पूरी कोशिश कर रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Weather Update: हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी से 600 से अधिक सड़कें बंद
Next: Strict Rules On Tattoo Parlors : भारत के इस राज्य टैटू पार्लर के लिए सख्त नियम लागू होंगे

Related Stories

Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
शेयर बाजाऱ - एक नज़र में
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

शेयर बाजाऱ – एक नज़र में

Rohan Umak March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • हरियाणा CM सैनी ने पेश किया बजट 2026-27, अग्निवीरों के लिए पुलिस में 20% आरक्षण
  • ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.