Australian Open 2026 Semifinal: साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में सर्बिया के दिग्गज टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने एंट्री ली।
बता दें कि, नोवाक जोकोविच का फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज से सामना होगा। यह मैच 1 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शुरु होगा।
जैनिक सिनर ने को हराकर जोकोविच ने फाइनल में ली एंट्री
मेंस सिंगल्स कैटेगरी के सेमीफाइनल में 38 साल के नोवाक जोकोविच ने डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर को 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में एंट्री की है। नोवाक ने 11वीं बार फाइनल में जगह पक्की की है।

इससे पहले नोवाक ने 10 फाइनल मैच खेले और सभी में मिली जीत।
पहली बार अल्काराज फाइनल में
वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के अल्काराज ने सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 5 सेटों तक चले मुकाबले में जीत हासिल कर पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की की। यह मैच मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में खेला गया, जोकि 5 घंटे 27 मिनट तक चला, इस मैच में अल्काराज ने ज्वेरेव को 6-4, 7-6, 6-7, 6-7, 7-5 से हराया।

जीत के बाद अल्कराज हुए इमोशनल
अल्कराज ने कहा कि- ‘मैं हमेशा कहता हूं कि हालात चाहे जैसे भी हों, खुद पर भरोसा रखना बेहद जरूरी है। तीसरे सेट में मैं संघर्ष कर रहा था। शारीरिक रूप से यह मेरे करियर के सबसे कठिन मुकाबलों में से एक था।’
उन्होंने आगे कहा कि-
‘मैं पहले भी ऐसे मैच खेल चुका हूं, इसलिए मुझे पता था कि मुझे क्या करना है। मुझे इसमें दिल-जान लगा देनी थी। मैंने ऐसा ही किया और आखिरी गेंद तक लड़ता रहा। पांचवें सेट में जिस तरह से मैंने वापसी की, उस पर मुझे खुद पर बेहद गर्व है।’
