Damien Martyn In Coma: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन इन दिनों काफी बीमार है, बताया जा रहा है कि वो मेनिनजाइटिस बीमारी से जूझ रहें हैं, जिसकी वजह से उन्हें ब्रिबेन के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है, कहा जा रहा है कि वो इंड्यूस्ड कोमा में है। उनकी हालत बहुत गंभीर है।
बता दें कि, मार्टिन की बॉक्सिंग डे के अचानक तबियत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
गिलक्रिस्ट ने की उनकी बीमारी की पुष्टि
मार्टिन के क्लोज फ्रैंड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रीस्ट ने उनके बीमारी की पुष्टि की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मार्टिन का अच्छे से इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि मार्टिन और उनकी वाइफ अमांडा इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहीं हैं, हालांकि उन्हें दुनिया की दुआएं और शुभकामनाएं उनका हौसला बढ़ाती है।
Thoughts with Damien Martyn and his family 💛 https://t.co/ZboHc4vAKV
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 31, 2025
डेमियन का टेस्ट रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन ने 208 वनडे मैच और 67 टेस्ट मैच खेले। इसके अलावा उन्होंने 4 T-20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले। उन्होंने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट में 4406 रन बनाए वहीं वनडे मैच में 5346 रन बनाए।
जब ऑस्ट्रेलिया साल 1999 और साल 2003 के वर्ल्ड कप जीता तब मार्टिन भी इस टीम में शामिल थे। फिर साल 2006 में उन्होंने 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संयास ले लिया। इसके बाद भी उन्होंने क्रिकेट को नहीं छोड़ा।
2003 में मार्टिन की बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया ने 2003 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया, इस दौरान मार्टिन ने 84 गेंद में 88 रन बनाए थे। टीम के कैप्टन रिकी पोटिंग के साथ उन्होंने 234 रनों की साझेदारी की। और टीम ने इसी के साथ 50 ओवरों मे 2 विकेट खोकर 359 रन बनाए थे।
इतना ही नहीं साल 2006 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में मार्टिन ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे, उन्होंने 5 पारियों में 241 रन बनाएं थे, जिसमें 2 फिफ्टी शामिल थे।
