Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • AUS W vs NZ W World Cup: ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में विजयी शुरुआत, न्यूजीलैंड को 89 रन से हराया…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

AUS W vs NZ W World Cup: ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में विजयी शुरुआत, न्यूजीलैंड को 89 रन से हराया…

Hema Gupta October 2, 2025

AUS W vs NZ W World Cup: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रन से हराकर जीत के साथ शानदार आगाज किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 49.3 ओवर में 326 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 43.2 ओवर में 237 रन बनाकर सिमट गई।

Read More: AUS W vs NZ W World Cup: आज इंदौर में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, बारिश डाल सकती है खलल!

एश्ले गार्डनर का तूफानी शतक…

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 83 गेंदों पर 115 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था।

अन्य बल्लेबाजों में फोएबे लिचफील्ड ने 45 रन, किम गर्थ ने 38 , एलिस पेरी ने 33 रन और ताहलिया मैक्ग्रा ने 26 रन बनाए।

Ashleigh Gardner awarded Player of the Match for her fiery knock including 16 fours and 1 six

Defending Champions Australia won the match against New Zealand by 89 runs

Aus 326, NZ 237 #CWC25 #CWC2025 #AUSWvsNZW #NZWvsAUSW

📸getty pic.twitter.com/1PQNpFYO1W

— ishan (@imsport12) October 1, 2025

न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहुहु ओर जेस केर ने 3-3 विकेट चटकाए, वहीं एमेलिया केर और ब्री इलिंग को 2-2 विकेट मिले।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी…

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में जॉर्जिया प्लिमर शून्य पर आउट हुईं और दूसरे ओवर में सूजी बेट्स भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं।

इसके बाद कप्तान सोफी डिवाइन ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार 111 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और 3 छक्के जड़े।

सोफी के अलावा एमेलिया केर ने 33, इसाबेला गेज और ब्रुक हॉलिडे ने 28-28 और मैडी ग्रीन ने 20 रन बनाए। अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलीन्युक्स और एनाबेल सदरलैंड ने 3-3 विकेट लिए। अलाना किंग ने 2 विकेट झटके, जबकि 2 बल्लेबाज़ रन आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड के खिलाफ 103वीं जीत…

विमेंस वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। न्यूजीलैंड को हराकर उसने वनडे में 103वीं जीत दर्ज की।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 136 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 103 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को 31 मैचों में जीत मिली। वहीं, 2 मुकाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए।

वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो यह दोनों टीमों का 17वां आमना-सामना था। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 14 बार जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड सिर्फ 3 बार ही जीत दर्ज कर सका है।

WATCH: Sophie Molineux roar in delight after shattering Suzie Bates’ stumps for her first-ever World Cup wicket | AUS… https://t.co/6XQPwr5N5W pic.twitter.com/XbAudFnUb2

— Global Cric Info (@globalcricinfo) October 1, 2025

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलीन्युक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन।

न्यूजीलैंड

सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, इडेन कार्सन, ब्री इलिंग, ली ताहुहु।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi: 02 October 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: MP NEWS :असत्य पर सत्य की जीत,राज्यपाल मंगूभाई और सीएम डॉ मोहन यादव ने दशहरा की दी शुभकामनाएं

Related Stories

Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • इंदौर में सीवर टैंक में दम घुटने से 2 निगमकर्मियों की मौत, अन्दर भरी थी ज़हरीली गैस
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.