AUS vs AFG ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 10वॉ मैच ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच चल रहा था, लेकिन बारिश के चलते मैच बीच में ही रोकना पड़ा। इस कारण इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। तो वहीं अफगानिस्तान सेमीफाइनल में जाएगी या नहीं इंग्लैंड और साउथ अफ्रिका के बीच शनिवार को कराची में हुए मैच के बाद ही पता चल पाएगा।
दोनों टीमें के स्कोर..
आपको बता दें कि, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 274 रन बनाकर सिमट गई थी। जिसमें इब्राहिम जादरान 22 रन, रहमानुल्लाह गुरबाज 0 रन, सेदिकुल्लाह अटल 85 रन, रहमत शाह 12 रन, अजमतुल्लाह ओमरजई 67 रन, मोहम्मद नबी 1 रन, गुलबदीन नईब 4 रन, राशिद खान 19 रन, नूर अहमद 6 और फजल-हक फारूकी 0 रन बनाए।
वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 109 रन बनाए थे। जिसमें मैथ्यू शार्ट ने 20 रन, वहीं ट्रैविस हेड 40 बॉल पर 59 और कप्तान स्टीव स्मिथ 22 बॉल पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। बेन ड्वारशस ने 3 विकेट लिए।
Read More: PAK vs BAN ICC Champions Trophy 2025: सम्मान बचाने का आखिरी मौका, भी टला !
दरअसल, दोनों टीमों के 2-2 मैच हुए जिसमें से अफगानिस्तान को एक में जीत और एक में हार मिली। पिछले मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो एक में जीत हासिल और दूसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

दोनों टीमों का वनडे रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास में पहली बार भिड़ेंगी। दोनों के बीच अब तक सिर्फ 4 वनडे हुए। और चारों मैचो में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को करारी मात दी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया
स्टीव स्मिथ (कप्तान),
मैथ्यू शॉर्ट,
ट्रैविस हेड,
मार्नस लाबुशेन,
एलेक्स कैरी,
जोश इंग्लिस (विकेटकीपर),
ग्लेन मैक्सवेल,
बेन ड्वारशस,
नाथन एलिस,
स्पेंसर जॉनसन और एडम जम्पा।
अफगानिस्तान
हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान),
इब्राहिम जादरान,
रहमानुल्लाह गुरबाज,
सेदिकुल्लाह अटल,
रहमत शाह,
अजमतुल्लाह ओमरजई,
मोहम्मद नबी,
गुलबदिन नईब,
राशिद खान,
नूर अहमद और फजल-हक फारूकी।
watch now – Delhi,वक्फ बिल में 14 बदलावों को केंद्र की मंजूरी
