सुभाष कालोनी का मामला
Bhopal Crime News: ख़बर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से है जहां एक ओर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में बेखौफ बदमाशों ने दुकानदारों और एक परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला किया।
मुख्य आरोपी और घटना की जानकारी
इस हमले के मुख्य आरोपी के तौर पर आरिफ खान, अमन राय, रोहित गुर्जर, आयुष गुर्जर और सौरभ पवार समेत अन्य युवकों के नाम सामने आए हैं। बतादें की ये बदमाश कॉलोनी में खुलेआम धारदार हथियारों के साथ घूमते हैं और स्थानीय लोगों से मारपीट करते रहते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन आरोपियों ने एक साथ मिलकर कॉलोनी में भय का माहौल उत्पन्न किया और दुकानदारों और एक परिवार के सदस्यों से बर्बरतापूर्वक मारपीट की। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
स्थानीय लोगों में डर, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
सुभाष कॉलोनी के निवासियों में इस बढ़ते अपराध को लेकर गहरी चिंता है। स्थानीय लोग आरोप लगाते हैं कि शिकायतों के बावजूद पुलिस की कार्रवाई में कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। पुलिस द्वारा स्टाफ की कमी का हवाला देकर मामले को हल्के में लिया जा रहा है।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
FIR दर्ज, आरोपी फरार
अशोका गार्डन थाने में…
इस मामले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC)…
की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
हालांकि,,,
आरोपी अब तक फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Bhopal Crime News: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट…
Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
के आयोजन के दौरान…
राजधानी में वीआईपी मूवमेंट के बावजूद…
बदमाशों का खुलेआम आतंक फैलाना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
अब देखना यह है कि…
पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई करती है।
