सीएम ने दी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के अवंति विहार चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनका पुण्य स्मरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राजनेता थे।
छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी-सीएम

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अटल जी का नेतृत्व, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी नीतियों और विचारों ने भारत को एक नई दिशा दी और राष्ट्र की प्रगति में अहम भूमिका निभाई।
सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: उन्होंने इस अवसर पर यह भी बताया कि श्रद्धेय अटल जी के सपनों को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने अटल जी के जन्मशती वर्ष के इस विशेष अवसर पर उनके मूल्यों को आत्मसात करने की बात कही और सभी से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद:

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: सीएम साय ने लिखा सुशासन के प्रणेता, ओजस्वी वक्ता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न,परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं। राजनीति में शुचिता के नए आयाम स्थापित करने वाले अटल जी के विचार और कार्य हम सभी को राष्ट्र के नवनिर्माण और समाज कल्याण हेतु सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
Atal Bihari Vajpayee Jayanti: इस अवसर पर मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
