Atal Bihari Vajpayee: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मंत्री विश्वास सारंग अर्पित की पुष्पांजलि
Atal Bihari Vajpayee: मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे और उन्होंने हमेशा भारतीय जनता पार्टी की सेवा की। उनकी नेतृत्व शैली ने राजनीति को नया आयाम दिया। आज केन-बेतवा नदी परियोजना का समागम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है जो अटल जी के योगदान को याद करता है।

विधायक ने अर्पित की पुष्पांजलि
Atal Bihari Vajpayee: विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सनातन धर्म के शुभ चिंतक थे और नदी जोड़ो परियोजना उनकी ही सोच का परिणाम है।

भोपाल सांसद ने अर्पित की पुष्पांजलि
Atal Bihari Vajpayee: सांसद आलोक शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बीजेपी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम अटल जी की राजनीति की राह पर चल रहे हैं और उनकी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।

Atal Bihari Vajpayee: बीजेपी नेताओं ने एकजुट होकर अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया और उनकी नीति व नेतृत्व के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
