Assam CM Hits Congress on Illegal Bangladeshis: गुवाहाटी | असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को सिर्फ अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की चिंता है, न कि असम के मूल निवासियों के हितों की।
सरमा ने कहा हजार राहुल गांधी या गौरव गोगोई भी मेरा कुछ नहीं कर सकते। असम के लोगों के लिए स्थिति अभी बहुत नाजुक है, और यह उनके अस्तित्व का सवाल है।
‘मिया मुसलमान’ विवाद पर सफाई
सीएम ने मिया मुसलमान शब्द पर भी बात की। उन्होंने कहा, “मैंने यह शब्द नहीं गढ़ा है। यह समुदाय स्वयं इस्तेमाल करता है, जो बांग्लादेश से आकर यहाँ बस गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस शब्द का उल्लेख किया है। सरमा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि अवैध प्रवासी असम को भारत से अलग करने की योजना में हैं। उन्होंने चेताया कि निचले असम के भू-रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिलों में जनसांख्यिकीय बदलाव राज्य और उत्तर-पूर्व क्षेत्र के लिए खतरा पैदा कर रहा है। उनका कहना है कि समय आने पर बांग्लादेश के साथ विलय की मांग भी उठ सकती है।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का जवाब
सीएम के बयान पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सरमा सुप्रीम कोर्ट के नाम का दुरुपयोग कर अपने बयान को सही ठहरा रहे हैं। गोगोई का कहना है कि अदालत की भाषा को कार्यकारी रिपोर्ट से जोड़ना अदालत की अवमानना के बराबर है।
