Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • Top Story
  • Asian Shooting Championship 2025: एलावेनिल वलारिवन ने रचा इतिहास, गोल्ड के साथ बनाया एशियन रिकॉर्ड!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Asian Shooting Championship 2025: एलावेनिल वलारिवन ने रचा इतिहास, गोल्ड के साथ बनाया एशियन रिकॉर्ड!

Hema Gupta August 23, 2025

Asian Shooting Championship 2025: कजाकिस्तान के शिमकेंट शूटिंग प्लाजा में आयोजित 16वें एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के पांचवें दिन भारत की 2 बार की ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Read More: Asia Cup 2025 Ind vs Pak: भारत – पाकिस्तान भिड़ंत पक्की, सरकार ने दी मंजूरी…

चीनी शूटर को पछाड़ा, बनाया एशियन रिकॉर्ड..

24 शॉट्स के फाइनल में एलावेनिल ने चीन की 16 वर्षीय पेंग शिनलू को हराते हुए 253.6 का स्कोर बनाया। यह नया एशियाई फाइनल रिकॉर्ड है। पेंग 0.6 अंक से पीछे रहकर सिल्वर पर रहीं, जबकि कोरिया की क्वोन यूनजी ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

दूसरा इंडिविजुअल गोल्ड मेडल…

एलावेनिल का यह दूसरा एशियन चैंपियनशिप गोल्ड है। इससे पहले उन्होंने 2019 में चीन के ताइयुआन में भी गोल्ड जीता था। भारतीय निशानेबाज मेहुली घोष फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं।

परफेक्ट शॉट्स से बढ़त बनाए रखी…

शुरुआत में एलावेनिल चौथे स्थान पर थीं, लेकिन बाद के 14 शॉट्स में उन्होंने 10.5 से नीचे स्कोर नहीं किया। उनका 13वां शॉट 10.9 का रहा, जो परफेक्ट था। इसी लगातार प्रदर्शन से उन्होंने गोल्ड पक्का किया।

क्वालिफिकेशन में टीम ब्रॉन्ज…

क्वालिफिकेशन राउंड में एलावेनिल (630.7) और मेहुली (630.3) ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। दोनों ने अनन्या नायडू (630.0) के साथ मिलकर 1891 का स्कोर बनाकर टीम ब्रॉन्ज मेडल जीता।

जूनियर महिला टीम का वर्ल्ड रिकॉर्ड…

जूनियर 10 मीटर एयर राइफल में भारत की शम्भवी क्षीरसागर, हृदया श्री कोंडुर और ईशा अनिल टक्साले की तिकड़ी ने 1896.2 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता। यह नया वर्ल्ड और एशियन रिकॉर्ड है। चीनी टीम से यह स्कोर 11.3 अंक ज्यादा रहा। हालांकि, सिंगल्स फाइनल में भारतीय निशानेबाज टॉप-3 में जगह नहीं बना सकीं।

स्कीट मिक्स्ड टीम ने जीता ब्रॉन्ज…

स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के अभय सिंह सेखों ने 65 और गणेमत सेखों ने 73 का स्कोर किया। दोनों ने मिलाकर 138 का स्कोर बनाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने कुवैत की जोड़ी को 39-37 से हराया।

मेडल टैली में भारत का दबदबा…

भारत अब तक चैंपियनशिप में टॉप पर है। भारतीय टीम ने 17 गोल्ड, 8 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज समेत कुल 32 मेडल जीते हैं। चीन 7 गोल्ड और कुल 13 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Heavy Rainfall: देशभर में भारी बारिश का कहर जारी, राजस्थान और हिमाचल में अलर्ट
Next: Rinku Singh On Bat Video: सोशल मीडिया पर वायरल बैट वाले वीडियो पर रिंकू सिंह ने तोड़ी चुप्पी!

Related Stories

Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • हरियाणा CM सैनी ने पेश किया बजट 2026-27, अग्निवीरों के लिए पुलिस में 20% आरक्षण
  • ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.