Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Asian Shooting Championship 2025: एलावेनिल-अर्जुन की जोड़ी ने चीन को हराकर जीता गोल्ड!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Asian Shooting Championship 2025: एलावेनिल-अर्जुन की जोड़ी ने चीन को हराकर जीता गोल्ड!

Hema Gupta August 24, 2025

Asian Shooting Championship 2025: कजाकिस्तान के शिमकेंट शहर में चल रही 16वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया। 23 अगस्त को खेले गए इस मैच में भारत के सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत की टैली में गोल्ड की संख्या 22 हो गई है और वह शीर्ष पर है।

Read More: ICC Women’s World Cup 2025: ICC ने बदला विमेंस वर्ल्ड कप का शेड्यूल, अब मुंबई में होगा ओपनिंग मैच!

एलावेनिल और अर्जुन की जोड़ी ने चीन को दी मात…

सीनियर 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की एलावेनिल वलारिवन और अर्जुन बाबुता की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन की जोड़ी पेंग शिनलु और लु डिंगके को कड़े मुकाबले में 13- 11 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। यहां तक कि क्वालिफिकेशन राउंड में भी भारतीय जोड़ी का दबदबा कायम रहा। एलावेनिल और अर्जुन ने मिलकर 634.0 अंक बनाए, जिसमें एलावेनिल ने 316.3 और अर्जुन ने 317.7 अंक जोड़े। इस प्रदर्शन से उन्होंने 27 टीमों के बीच पहला स्थान हासिल किया।

Indian shooters Arjun Babuta and Elavenil Valarivan win Gold🥇 in the 10m Air Rifle Mixed Team event at the 16th Asian Shooting Championships 2025🔫 🇮🇳

The duo defeat China’s Peng Xinlu and LU Dingke by 17-11 in the final 🙌#AsianShootingChampionships #Shooting #Shymkent… pic.twitter.com/Sx2JMEENCI

— All India Radio News (@airnewsalerts) August 23, 2025

दूसरी भारतीय जोड़ी का दुर्भाग्य…

भारत की दूसरी जोड़ी मेहुली घोष और रुद्राक्ष पाटिल ने भी क्वालिफिकेशन में 632.6 अंक बनाकर दूसरा स्थान पाया। हालांकि नियमों के कारण एक ही देश की दो टीमें फाइनल में जगह नहीं बना सकतीं, जिसके चलते मेहुली और रुद्राक्ष को बाहर होना पड़ा।

जूनियर वर्ग में भी भारत का जलवा…

जूनियर 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भी भारतीय खिलाड़ियों ने गोल्ड पर कब्जा किया। नरैन प्रणव और शंभवी क्षीरसागर की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन में 629.5 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, भारत की दूसरी जोड़ी इशा टक्साले और हिमांशु 628.6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

फाइनल में नरैन और शंभवी का सामना चीन की जोड़ी तांग हुइकी और हान यिनान से हुआ। शुरुआती नौ सीरीज तक दोनों टीमें 9-9 से बराबरी पर रहीं। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने लगातार 10 से अधिक अंक जुटाए और छह अंकों की बढ़त बना ली। आखिरी सीरीज में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और भारत ने एक और गोल्ड अपने नाम कर लिया।

मेडल टैली में भारत का दबदबा..

इस जीत के साथ भारत अब तक चैंपियनशिप में 40 मेडल जीत चुका है, जिनमें 22 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इनमें से सीनियर वर्ग में भारत ने 4 गोल्ड, एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज जीते हैं, जबकि बाकी पदक जूनियर और यूथ खिलाड़ियों के खाते में गए हैं।
भारत का यह प्रदर्शन न सिर्फ एशियाई स्तर पर उसकी बढ़ती ताकत को दिखाता है, बल्कि युवा और सीनियर दोनों वर्गों में उसकी गहराई और संतुलन का प्रमाण भी है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटेल में 10% हिस्सेदारी अमेरिकी सरकार की: ट्रम्प बोले- CEO ने अपनी नौकरी बचा ली
Next: Durand Cup Football 2025: 137 साल पुराने टूर्नामेंट में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड का जलवा, डायमंड हार्बर पर बड़ी जीत!

Related Stories

IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
Afghanistan Pak Airbase Attack
  • Top Story
  • देश-विदेश

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे

himani Shrotiya March 2, 2026
पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
  • CM नीतीश का मरीजों को तोहफा, PMCH में 90 अतिरिक्त बेड बढ़ाने की घोषणा
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
  • पंजाब CM मान ने भाजपा को बताया ‘तानाशाही शासन’, बोले, “2027 में 100 सीटों का है लक्ष्य”
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.