Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Asia Cup Trophy Controversy: महाभियोग की धमकी के बाद नकवी ने ACC दफ्तर में जमा की ट्रॉफी!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Asia Cup Trophy Controversy: महाभियोग की धमकी के बाद नकवी ने ACC दफ्तर में जमा की ट्रॉफी!

Hema Gupta October 2, 2025

Asia Cup Trophy Controversy: 28 सितंबर को खेले गए एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था। जीत के बाद जब ट्रॉफी लेने की बात आई तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी किसी अन्य ACC अध्यक्ष से ट्रॉफी दिलाने की जगह वो ट्रॉफी लेकर अपने साथ होटल ले गए थे।

Read More: AUS W vs NZ W World Cup: ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप में विजयी शुरुआत, न्यूजीलैंड को 89 रन से हराया…

BCCI ने दी थी चेतावनी…

ACC की मंगलवार को हुई सालाना बैठक में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने नकवी से ट्रॉफी जल्द लौटाने को कहा था।
भारतीय अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी थी कि अगर नकवी ने ट्रॉफी वापस नहीं की तो उनके खिलाफ महाभियोग लाकर ACC प्रमुख पद से हटाया जा सकता है।

नकवी ने वापस की ट्रॉफी!

BCCI की चेतावनी के बाद नकवी ने ट्रॉफी ACC दफ्तर में जमा करा दी है। हालांकि अब यह फैसला होना बाकी है कि ट्रॉफी टीम इंडिया के आधिकारिक तौर पर कब और किसके माध्यम से सौंपी जाएगी।

मीटिंग में गरमाया था माहौल…

मंगलवार को दुबई में हुई ACC की एनुअल जनरल मीटिंग में BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने हिस्सा लिया। शुरुआत में ही जब नकवी ने भारत को जीत की बधाई देने से मना किया और मंगोलिया-नेपाल का जिक्र किया, तो आशीष शेलार भड़क गए और मीटिंग बीच में ही छोड़कर चले गए।

राजीव शुक्ला ने सवाल उठाया कि- ‘जब यह ACC की ट्रॉफी है तो औपचारिक रूप से विजेता टीम को क्यों नहीं दी गई? इस पर नकवी ने सफाई दी कि उन्हें लिखित में यह जानकारी नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम उनके हाथों ट्रॉफी नहीं लेगी।

उन्होंने कहा कि –

“मैं तो स्टेज पर बिना वजह कार्टून की तरह खड़ा रह गया।”

BCCI का रुख…

BCCI का मानना है कि ट्रॉफी प्रेजेंटेशन क्रिकेट परंपरा का अहम हिस्सा है और इसे लेकर राजनीतिक रवैया नहीं अपनाना चाहिए। BCCI सचिव देवजीत सैकिया पहले ही कह चुके हैं कि नवंबर में होने वाली ICC मीटिंग में यह मुद्दा उठाया जाएगा।

क्या हुआ था फाइनल के बाद?

28 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब जीता। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में मोहसिन नकवी ट्रॉफी और मेडल देना चाहते थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उनके हाथों से अवॉर्ड लेने से मना कर दिया। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और भारत विरोधी बयानों व सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में रहते हैं।

भारतीय टीम ने प्रस्ताव रखा था कि ट्रॉफी किसी न्यूट्रल ACC प्रतिनिधि—जैसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष खालिद अल जरूनी या बांग्लादेश के अमीनुल इस्लाम—द्वारा दी जा सकती है, लेकिन नकवी ने इनकार कर दिया।

नतीजतन, टीम इंडिया बिना ट्रॉफी लिए ही भारत लौट गई। खिलाड़ियों ने होटल और ड्रेसिंग रूम में काल्पनिक ट्रॉफी व कॉफी मग उठाकर फैंस के साथ जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : रायपुर में 110 फीट ऊंचे रावण की सुरक्षा में बंदूकधारी जवान तैनात, आतिशबाजी होगी 30 मिनट तक
Next: Hrithik Saba Relationship 4th Anniversary: ऋतिक ने सबा के साथ अपने रिश्ते का मनाया जश्न , शेयर की खूबसूरत तस्वीरें…

Related Stories

2026-rashifal
  • Top Story
  • सनातन

Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”

Ranu March 2, 2026
Palghar gas leak
  • Top Story
  • देश-विदेश

पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट

himani Shrotiya March 2, 2026
Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Aaj ka rashifal in hindi: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”
  • CM डॉ. मोहन ने शासकीय कर्मचारियों को दिया तोहफा, 58% हुआ महंगाई भत्ता
  • पालघर में जहरीली गैस लीक, 2600 लोगों को किया शिफ्ट
  • झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली
  • CM भजनलाल ने आम जनता के साथ मनाई होली, बोले – कार्यकर्ता मेरी ताकत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.