Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Asia Cup Trophy Controversy: BCCI ने ACC चेयरमैन पर साधा निशाना, अब ICC करेगी सुनवाई?
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Asia Cup Trophy Controversy: BCCI ने ACC चेयरमैन पर साधा निशाना, अब ICC करेगी सुनवाई?

Hema Gupta October 1, 2025

Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप 2025 में भारत की जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम को न तो बधाई और न ही ट्रॉफी सौंप पाए। इसके चलते BCCI ने ACC मीटिंग में कड़ा विरोध जताया। अब यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) तक ले जाया जाएगा।

Read More: IND W vs SL W: वनडे वर्ल्डकप का शानदार आगाज, भारत ने श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

मीटिंग में गरमाया माहौल…

मंगलवार को दुबई में हुई ACC की एनुअल जनरल मीटिंग में BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने हिस्सा लिया। शुरुआत में ही जब नकवी ने भारत को जीत की बधाई देने से मना किया और मंगोलिया-नेपाल का जिक्र किया, तो आशीष शेलार भड़क गए और मीटिंग बीच में ही छोड़कर चले गए।

राजीव शुक्ला ने सवाल उठाया कि- ‘जब यह ACC की ट्रॉफी है तो औपचारिक रूप से विजेता टीम को क्यों नहीं दी गई? इस पर नकवी ने सफाई दी कि उन्हें लिखित में यह जानकारी नहीं दी गई थी कि भारतीय टीम उनके हाथों ट्रॉफी नहीं लेगी।

उन्होंने कहा कि – “मैं तो स्टेज पर बिना वजह कार्टून की तरह खड़ा रह गया।”

BCCI का रुख…

BCCI का मानना है कि ट्रॉफी प्रेजेंटेशन क्रिकेट परंपरा का अहम हिस्सा है और इसे लेकर राजनीतिक रवैया नहीं अपनाना चाहिए। BCCI सचिव देवजीत सैकिया पहले ही कह चुके हैं कि नवंबर में होने वाली ICC मीटिंग में यह मुद्दा उठाया जाएगा।

क्या हुआ था फाइनल के बाद?

28 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब जीता। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में मोहसिन नकवी ट्रॉफी और मेडल देना चाहते थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उनके हाथों से अवॉर्ड लेने से मना कर दिया। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं और भारत विरोधी बयानों व सोशल मीडिया पोस्ट के कारण विवादों में रहते हैं।

भारतीय टीम ने प्रस्ताव रखा था कि ट्रॉफी किसी न्यूट्रल ACC प्रतिनिधि—जैसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष खालिद अल जरूनी या बांग्लादेश के अमीनुल इस्लाम—द्वारा दी जा सकती है, लेकिन नकवी ने इनकार कर दिया।

नतीजतन, टीम इंडिया बिना ट्रॉफी लिए ही भारत लौट गई। खिलाड़ियों ने होटल और ड्रेसिंग रूम में काल्पनिक ट्रॉफी व कॉफी मग उठाकर फैंस के साथ जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

आगे क्या?

ACC ने तय किया है कि भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के सदस्य मिलकर ट्रॉफी विवाद का हल निकालेंगे। वहीं BCCI अब इस मामले को आईसीसी के सामने भी रखने की तैयारी कर चुका है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : अमित शाह 4 अक्टूबर को बस्तर दौरे पर, स्वदेशी मेले में शामिल होकर आदिवासी परंपराओं से रूबरू होंगे
Next: CM Mohan Yadav: गरबा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: सिंहस्थ 2028 को बताया भव्य और दिव्य

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.