PAK vs OMA Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और ओमान के बीच 12 सितंबर यानि की आज खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरु होगा।
Read More: HKG vs BAN Asia Cup 2025: बांग्लादेश की धमाकेदार जीत, लिटन दास बने प्लेयर ऑफ द मैच!
आपको बता दें कि, दोनों टीमें किसी भी फॉर्मेट (t20 या वनडे) में पहली बार एक – दूसरे से भिड़ते नजर आएंगी। ओमान का यह पहला टूर्नामेंट है।
पाकिस्तान का मजबूत बैटिंग और गेंदबाजी डिपार्टमेंट…
टीम इस मुकाबले में अपने अनुभव और मजबूत स्क्वॉड के दम पर मैदान में उतरेगी। इस बार स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसमें बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं दी गई है। टीम की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे।
पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर पिछले वर्ल्ड कप के बाद से शानदार प्रदर्शन कर रहा है। टीम के टॉप 3 बल्लेबाजों ने अब तक कुल 1672 रन बनाए हैं, जिनमें 2 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।
1. सईम आयूब: 4 अर्धशतक, 479 रन
2. साहिबजादा फरहान: 284 रन
3. मोहम्मद हारिस: 1 शतक, 253 रन
Pakistan and Oman kick off their Asia Cup 2025 campaigns 🇵🇰🇴🇲
Catch #PAKvOMA tomorrow, 7 PM onwards, LIVE on the Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #DPWorldAsiaCup2025 pic.twitter.com/oMHZOQGlQN
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 11, 2025
पेस अटैक पाकिस्तान की असली ताकत…
पाकिस्तान का पेस अटैक उसकी असली ताकत माना जाता है और यही कारण है कि टीम गेंदबाजी में हमेशा से दमदार रही है। इस बार भी टीम में शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं, जिनसे बड़ी उम्मीदें होंगी।
29 जून 2024 से 1 सितंबर 2025 के बीच पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कुल 160 विकेट अपने नाम किए, जिनमें से 58% यानी 93 विकेट तेज गेंदबाजों ने हासिल किए। इस दौरान हारिस रऊफ और अब्बास अफरीदी ने 22-22 विकेट लिए, हालांकि अब्बास को इस बार टीम में जगह नहीं मिल सकी है।
ओमान की चुनौतियां और पहली बार का अनुभव..
ओमान की टीम पहली बार एशिया कप खेल रही है। हालांकि टीम कमजोर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करती है, लेकिन बड़ी टीमों के सामने उसका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है।
🏏 Sep 12 Asia Cup 2025 Prediction – PAK vs OMA (4th Match, Group A) 🇵🇰🇴🇲
🔥Pakistan vs Oman Match Winning Prediction: Pakistan
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Pakistan comes in with strong international experience, led by Shaheen Afridi and Mohammad Rizwan!
They are ranked 7th in the… pic.twitter.com/wjOgPcPR9M
— Dubai7 (@dubai7_india) September 11, 2025
टीम के प्रमुख खिलाड़ी…
जतिंदर सिंह: पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से सबसे ज्यादा 301 रन
शकील अहमद: 15 विकेट
ओमान के खिलाड़ी बड़े मंच पर पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे।
संभावित प्लेइंग-11
पाकिस्तान
सलमान अली आगा (कप्तान), फखर जमान, सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, हसन नवाज, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली।
ओमान
जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, मोहम्मद नदीम, आशीष ओडेदरा, विनायक शुक्ला, आर्यन बिष्ट, सुफयान महमूद, समय श्रीवास्तव, शकील अहमद, हसनैन शाह।
