Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs OMA Asia Cup 2025: एशिया कप में आज ओमान से भिड़ेगी टीम इंडिया, नंबर-1 बनने का मौका
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs OMA Asia Cup 2025: एशिया कप में आज ओमान से भिड़ेगी टीम इंडिया, नंबर-1 बनने का मौका

Hema Gupta September 19, 2025

IND vs OMA Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में इंडिया आज अपना आखिरी ग्रुप मैच ओमान के साथ खेलेगी। यह मैच अबु धाबी स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। हालांकि टीम इंडिया पहले ही लगातार 2 मैचों में जीत हासिल करके सुपर-4 में जगह पक्की कर चुकी है।

Read More: Suruchi World No. 1 Shooter: हरियाणा की बेटी बनी दुनिया की नबंर-1 शूटर!

इंडिया की जीत, टीम को पहुंचाएगा टॉप पर…

अगर भारत आज का मैच जीतता है, तो यह टीम की 46वीं जीत होगी और वह एशिया कप में श्रीलंका टीम की बराबरी के साथ टीम नंबर -1 पर पहुंच जाएगी। श्रीलंका ने अब तक 46 मैच जीते हैं, जबकि भारत के नाम 45 जीत दर्ज हैं।

भारतीय बल्लेबाजों को नहीं मिला ज्यादा बैटिंग का मौका…

भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ 20.2 ओवर ही बल्लेबाजी की है। UAE के खिलाफ भारत ने 4.3 ओवर में और पाकिस्तान के खिलाफ 15.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। नतीजतन, कई खिलाड़ियों जैसे संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को अब तक एक गेंद खेलने का भी मौका नहीं मिला।

🏏Sep 19 Asia Cup 2025 Prediction – India vs Oman 12th Match, Group A 🇮🇳🇴🇲

🔥India vs Oman Match Winning Prediction: India

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

🇮🇳 India is currently ranked No.1 in the T20I world rankings, with an average team score of 180+, showing their elite dominance! The… pic.twitter.com/kizv63T4BT

— Dubai7 (@dubai7_india) September 18, 2025

टॉस जीतकर भारत पहले कर सकता है बल्लेबाजी…

टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजों को प्रैक्टिस का मौका देने के लिए इस बार टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला कर सकता है। अगर ओमान की टीम पहले बल्लेबाजी कर कम स्कोर पर सिमट गई, तो भारत के कई बल्लेबाज फिर से मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।

अर्शदीप को मिल सकता है प्लेइंग-11 में मौका…

अबु धाबी की पिच दुबई की तुलना में कम स्पिन फ्रेंडली है। ऐसे में टीम इंडिया इस मैच में दो स्पेशलिस्ट पेसर्स के साथ उतर सकती है। जसप्रीत बुमराह को आराम देकर अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।

दोनों टीमों का प्रदर्शन…

अगर दोनों टीमों के अब तक के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने अब तक 67 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 45 मैचों में जीत मिली तो वहीं 19 मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं एक मैच टाई और 2 बेनतिजन रहें।

अगर श्रीलंका टीम की बात करें तो उसने अब तक 68 मैच खेले है, जिसमें से 46 मैचों में जीत मिली तो वहीं 22 हार मिली।

आज की जीत के साथ भारत श्रीलंका की बराबरी कर लेगा और एशिया कप इतिहास में नंबर-1 टीम बन जाएगी।

संभावित प्लेइंग-11

भारत

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती।

ओमान

जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, आर्यन बिष्ट, विनायक शुक्ला, जितेन रामानंदी, शाह फैसल, शकील अहमद, हसनैन शाह, समय श्रीवास्तव।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Indore Garba Controversy: विवादों के घेरे में शारदीय नवरात्रि 2025 से पहले कनकेश्वरी गरबा महोत्सव…  
Next: Bilaspur: नेशनल हाइवे पर रसूखदारों की रीलबाजी, बर्थडे मनाने निकाला काफिला,18 गिरफ्तार

Related Stories

पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!
  • भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.