Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • HKG vs BAN Asia Cup 2025: बांग्लादेश की धमाकेदार जीत, लिटन दास बने प्लेयर ऑफ द मैच!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

HKG vs BAN Asia Cup 2025: बांग्लादेश की धमाकेदार जीत, लिटन दास बने प्लेयर ऑफ द मैच!

Hema Gupta September 12, 2025

HKG vs BAN Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में बांग्लादेश का पहला मैच हॉन्ग कॉन्ग के से हुआ, जिसमें बांग्लादेश ने हॉन्ग कॉन्ग को 7 विकेट से हराया। यह मैच 11 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया।

Read More: Asia Cup 2025 HKG vs BAN: बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग आमने-सामने, HKG को पहली जीत की तलाश!

बता दें कि, मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, वहीं हॉन्ग कॉन्ग पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए। इसके जबाव में बांग्लादेश ने 17.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट को हासिल किया और शानदार जीत दर्ज की।

लिटन दास और तौहीद की दमदार पारी

कप्तान लिटन दास ने 59 रन की शानदार पारी खेली, जबकि तौहीद हृदॉय 35 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई।

लिटन दास को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बांग्लादेश की गेंदबाजी का कमाल…

हॉन्ग कॉन्ग की ओर से निजाकत खान ने 42 रन, जीशान अली ने 30 रन और कप्तान यासिम मुर्तजा ने 28 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट झटके। खास बात यह रही कि रिशाद ने इस मैच के दौरान अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 50 विकेट पूरे किए।

#BANvHK || Asia Cup 2025

Match Highlights:

HK: 143/7 (20)
BAN: 144/3 (17.4)

Bangladesh won by 7 wickets.

Top perfomers:
Batter: Liton Das 59(39)
Bowler: Ateeq Iqbal (2 wickets with lowest economy) pic.twitter.com/UNF3w0q553

— Kshitij (@Kshitij45__) September 11, 2025

रिकॉर्ड और खास पल…

1. लिटन दास (78 छक्के) ने बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने महमुदुल्लाह (77 छक्के) को पीछे छोड़ा।

2. इस मैच में 287 रन बने, जो अबू धाबी के मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा एग्रीगेट है। इससे पहले 222 रन का रिकॉर्ड था।

3. हॉन्ग कॉन्ग के गेंदबाज आयुष शुक्ला ने परवेज हुसैन इमोन को आउट कर अपने 50 विकेट पूरे किए और आक्रामक सेलिब्रेशन किया।

🕺பிரம்மாதமான விக்கெட்டை வீழ்த்தியுள்ளார் Aayush Shukla🕺

📺காணுங்கள் #BANvHKC உங்கள் சோனி ஸ்போர்ட்ஸ் நேரலை டிவி சேனல் & சோனி லைவ்#SonySportsNetwork #DPWorldAsiaCup2025 #ACCMensAsiaCup2025 pic.twitter.com/N6uLXnO6Va

— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 11, 2025

 

Bangladesh Tou Gya Aaj Bhai😜
Hong Kong: 143/7 in 20 overs#BANvsHK #hkvsban #AsiaCup2025 #asiacup #banvhk #FreeHit pic.twitter.com/9RYsox21A7

— Nadeem khan (@Nadeem2khan1) September 11, 2025

पॉइंट्स टेबल की स्थिति..

इस जीत के साथ बांग्लादेश ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। टीम के पास एक मैच के बाद 2 अंक हैं।
वहीं, लगातार दूसरा मैच हारने के बाद हॉन्ग कॉन्ग की टीम लगभग बाहर हो गई है। टीम को अब सुपर-4 में जगह बनाने के लिए श्रीलंका पर बड़ी जीत की जरूरत होगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

बांग्लादेश

लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, महेदी हसन, तंजीम हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

हॉन्ग कॉन्ग

यासिम मुर्तजा (कप्तान), जीशान अली, बाबर हयात, अंशुमन रथ, निजाकत खान, कल्हान मार्क छल्लू, किंचित शाह, ऐजाज खान, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, एहसान खान।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: पारिवारिक विवाद से हत्या तक: टेक्सास में भारतीय व्यक्ति की बर्बर हत्या की कहानी
Next: PAK vs OMA Asia Cup 2025: एशिया कप में ओमान की पहली एंट्री, पाकिस्तान के खिलाफ आज होगा पहला मैच!

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.