Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच पर बड़ा दावा, केदार जाधव बोले- “यह मुकाबला नहीं होगा”
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच पर बड़ा दावा, केदार जाधव बोले- “यह मुकाबला नहीं होगा”

Hema Gupta August 18, 2025

Asia Cup 2025: 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत होगी, जिसमें पहला मुकाबला जिसमें पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। इसमें भारत का पाकिस्तान से 14 सितंबर को मुकाबला होगा। लेकिन क्या ये मुकाबला होगा या नहीं, इस संशय के बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और CSK स्टार केदार जाधव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला नहीं खेला जाएगा। उनका मानना है कि टीम इंडिया इस मैच में मैदान पर उतरेगी ही नहीं।

Read More: Cincinnati Open 2025 final: सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में सिनर ने 24वें जन्मदिन पर बनाई जगह!

आपको बता दें कि, हाल हि में खेले गए वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था, ऐसे में ये आशंका बढ़ गई है कि भारत पाकिस्तान के साथ मैच खेलेगा या नहीं।

केदार जाधव का चौकाने वाला बयान…

उन्होंने कहा कि- “मुझे लगता है कि भारतीय टीम को बिल्कुल नहीं खेलना चाहिए। भारत जहां भी खेलेगा, जीतेगा ही, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच बिल्कुल नहीं होना चाहिए। मैं दावा कर सकता हूं कि यह मुकाबला नहीं होगा। ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा है।”

भारत – पाकिस्तान मैच की तारीख…

एशिया कप 2025 का आयोजन 9 सिंतबर से होना है। भारत को ग्रुप A में पाकिस्तान, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के साथ रखा गया है, जबकि ग्रुप B में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका शामिल हैं।

बता दें कि, भारत का पाकिस्तान से 14 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में निर्धारित है।

इसके पहले हरभजन सिंह का बयान आया था सामने…

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह कहा कि – “खून और पानी एक साथ हीं बह सकते। हम उनको इतनी अहमियत क्यों देते हैं?…”

हरभजन ने आगे कहा कि-

“टीम को समझना होगा कि क्या जरूरी है और क्या नहीं। हमारे बॉर्डर पर जो सैनिक खड़े रहते हैं, जिनके परिवार उन्हें महीनों तक नहीं देख पाते, कभी-कभी वे देश के लिए अपनी जान तक दे देते हैं और वापस नहीं आते , उनका बलिदान हमारे लिए बहुत बड़ा है। इसके मुकाबले में एक क्रिकेट मैच न खेलना बहुत छोटी बात है।”

भारत के पास एशिया कप की सबसे ज्यादा ट्रॉफी…

सबसे ज्यादा एशिया कप की ट्रॉफी भारत ने अपने नाम की है, इसके बाद श्रीलंका ट्रॉफी जीतने में दूसरे नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान तीसरे नंबर पर भारत ने एशिया कप में 8 बार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की और श्रीलंका ने 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती वहीं पाकिस्तान ने महज 2 बार ही एशिया कप की ट्रॉफी जीती है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया था इंकार…

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का सेमीफाइनल 31 जुलाई को खेला जाने वाला था। लेकिन यह मैच रद्द कर दिया गया, जिसके चलते भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की रेस से बाहर हो गई थी, वहीं पाकिस्तान टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में पहुंच गई थी।

WCL ने एक्स पर सेमीफाइनल से हटने की दी थी जानकारी…

WCL ने X पर लिखा कि-

“हम हमेशा खेल की ताकत पर भरोसा करते हैं। हालांकि, जनभावना का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। आखिर हम जो कुछ भी करते हैं, अपने दर्शकों के लिए ही करते हैं। हम भारत चैंपियंस के सेमीफाइनल से हटने के फैसले का सम्मान करते हैं और पाकिस्तान चैंपियंस की प्रतिस्पर्धा करने की तैयारी का भी सम्मान करते हैं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच का मैच रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान चैंपियंस फाइनल में जाएगा।”

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: रूस-यूक्रेन जंग: ट्रम्प-जेलेंस्की की ‘फाइनल’ डील पर दुनिया की नजरें
Next: बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.