Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • Ashok Gehlot: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंता विधायक कंवरलाल मीणा के मामले में जताई प्रतिक्रिया, बोले- निर्णय में देरी हुई
  • देश-विदेश

Ashok Gehlot: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंता विधायक कंवरलाल मीणा के मामले में जताई प्रतिक्रिया, बोले- निर्णय में देरी हुई

divya mistry May 23, 2025

Ashok Gehlot: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंता विधायक कंवरलाल मीणा के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को निर्णय सजा के एलान के साथ ही लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह फैसला 23 दिन पहले ही लिया जाना चाहिए था, लेकिन विपक्ष के दबाव में सरकार को आखिरकार निर्णय लेना पड़ा।

Ashok Gehlot:
Ashok Gehlot:

Ashok Gehlot: महिलाओं को राहत मिले

मनरेगा में कार्यरत महिलाओं की परिस्थितियों पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि भीषण गर्मी में महिलाओं से दिन के समय कार्य नहीं कराया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि काम सिर्फ सुबह और शाम के समय में ही कराया जाए, ताकि महिलाओं को राहत मिले।

चाहे पक्ष हो या विपक्ष, मोदी जी के साथ खड़ा

Ashok Gehlot: राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए गहलोत ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया और कहा कि उस समय पूरा देश, चाहे पक्ष हो या विपक्ष, मोदी जी के साथ खड़ा था। लेकिन उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अचानक सीजफायर क्यों किया गया? गहलोत ने आरोप लगाया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद कहा था कि उन्होंने सीजफायर करवाया, और इसी बहाने कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया गया।

Ashok Gehlot: ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान को बराबर बताया

उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान को बराबर बताया और मध्यस्थता की पेशकश की, जो भारत की 1971 की नीति के खिलाफ थी। गहलोत ने विपक्ष की उस एकता की भी बात की जो अब बिखरती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सवाल पूछना है और यह जिम्मेदारी वह निभा रहा है।

Ashok Gehlot: गहलोत ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है और जनता की आवाज को बुलंद करना उसकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BCCI Announces India U-19 Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का किया ऐलान, पूर्व क्रिकेटर ने दी बधाई…
Next: CM on Shravani Mela: श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों की समीक्षा, रांची में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.