Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Ashish Kapoor Rape Case Arrest: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल फेम एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार!
  • एंटरटेनमेंट

Ashish Kapoor Rape Case Arrest: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल फेम एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार!

Hema Gupta September 4, 2025

Ashish Kapoor Rape Case Arrest: टीवी इंडस्ट्री के जाने – माने एक्टर ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के फेम आशीष कपूर चर्चा में बने हुए हैं। उन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस ने आशीष को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: US Open 2025: युकी भांबरी ने रचा इतिहास, पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे!

आरोप है कि अगस्त के दूसरे वीक में दिल्ली में चल री हाउस पार्टी के दौरान उन्होंने एक महिला के साथ वॉशरुम में रेप किया। बताया जा रहा है पीड़िता की दोस्ती एक्टर से इंस्टाग्राम पर हुई थी।

पुणे से हुई गिरफ्तारी…

एक रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी राजा बंथिया ने आशीष कपूर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने उनकी मूवमेंट को गोवा से पुणे तक ट्रैक किया और टीम को दोनों जगह भेजा गया। आखिरकार पुणे से बुधवार को आशीष को हिरासत में लिया गया। फिलहाल एक्टर को दिल्ली लाकर पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता का आरोप…

पुलिस के मुताबिक, आशीष कपूर और महिला की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर पार्टी की योजना बनी। इसी पार्टी में महिला ने आरोप लगाया कि आशीष कपूर ने वॉशरूम के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने 11 अगस्त को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आशीष कपूर, उनके एक दोस्त और दो अज्ञात पुरुषों ने मिलकर गैंगरेप किया, साथ ही दोस्त की पत्नी ने मारपीट भी की। हालांकि, बाद में बयान बदलते हुए महिला ने स्पष्ट किया कि केवल आशीष कपूर ने ही रेप किया था।

पुलिस जांच में हुए नए खुलासे…

अधिकारियों का कहना है कि पार्टी के दौरान आशीष और महिला को वॉशरूम में जाते देखा गया था। जब काफी देर तक दोनों बाहर नहीं आए तो मेहमानों ने दरवाजा खटखटाया। इस दौरान आशीष के दोस्त की पत्नी ने ही PCR कॉल किया।
पुलिस के पास अभी तक किसी तरह की कथित “वीडियोग्राफी” का सबूत नहीं मिला है, जिसकी बात महिला ने अपने बयान में की थी। पहले मामला गैंगरेप का दर्ज हुआ था, लेकिन अब इसे केवल रेप के आरोप में बदल दिया गया है।

अग्रिम जमानत की अर्जी…

21 अगस्त को आशीष कपूर के दोस्त और उनकी पत्नी ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया था। अदालत ने उनकी अर्जी मंजूर कर ली। सुनवाई के दौरान पीड़िता मौजूद थी, लेकिन उसने अपनी गवाही में दोस्त या उसकी पत्नी का नाम नहीं लिया।

आशीष कपूर का करियर…

आशीष कपूर टीवी और फिल्मों में भी काम किया हैं। उन्होंने टीवी सीरियल देखा एक ख्वाब और ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया। इसके अलावा वह कुर्बान, टेबल नंबर 21 और इनकार जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि, बीते कुछ सालों से वह एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाए हुए थे।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: पुतिन का ट्रम्प को चेतावनी: ‘भारत-चीन को टैरिफ से नहीं डरा सकते, ट्रम्प की राजनीति खत्म हो जाएगी’
Next: तमिलनाडु में NDA को बड़ा झटका: दिनाकरन की AMMK ने छोड़ दिया गठबंधन

Related Stories

Rashmika Vijay Reception Party
  • एंटरटेनमेंट

Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Hema Gupta March 2, 2026
Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
  • कृषकों का हित और कल्याण शासन की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • लोक संस्कृति के सम्मान के प्रकटीकरण के लिए भगोरिया पर्व पर बड़वानी में कृषि कैबिनेट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन
  • CM डॉ मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा
  • गोपालगंज में भरभराकर गिरा पुल, 2 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से हो रहा था तैयार
  • Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!
  • उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.