मजनू का टीला गुरुद्वारे में अरदास का आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को रविवार को दिल्ली के मजनू का टीला स्थित यमुना घाट में विसर्जित किया गया। इस मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब का कीर्तन, संगीतमय श्रद्धांजलि सभा और अरदास (प्रार्थना) की गई। मनमोहन सिंह के परिवार के साथ-साथ उनके मित्रों, सहकर्मियों और राजनीतिक हस्तियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ
गुरुद्वारा मजनू का टीला में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ, जिसमें शबद कीर्तन, गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ, गुरबानी का पाठ और अरदास शामिल था। इससे पूर्व, मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।
26 दिसंबर को हुआ था निधन
26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया था, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।
