Agni River Found Deadbody: खंडवा के आशापुर में 4 अप्रैल को यानि की आज नदी में 2 लोगों की लाश मिली, इससे पूरे इलाके में सनसनी फंस गई। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद किया और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
घर से रात को निकले थे दोनों
बताया जा रहा है कि, दोनों व्यक्ति एक दिन पहले घर से केकड़े पकड़ने के लिए निकले थे। लोगों ने बताया कि- ‘नशे में डूबने से या फिर करंट लगने से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हो पाएगा।’
थाना प्रभारी संतोष सांवले ने बताया कि-
‘सुबह 8 बजे के करीब ग्रामीणों को दो लोगों के शव नदी में दिखाई दिए। जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चौकी और हरसूद थाने की टीम मौके पर गई और लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला।’

मृतको की पहचान करना मुश्किल
नदी में मिले मृतको की बॉडी काफी गल चुकी थी, जिसकी वजह से उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। फिर दोनों मृतको की फोटो को आसपास की गांव में दिखाया गया तो उनकी पहचान मदन भिलाला (55) और प्रताप भिलाला (45) के रूप में की गई, दोनों मृतक ग्राम आड़ाखेड़ा के रहने वाले हैं।
पुलिस कर रही मामले की जांच
जांच में सामने आया कि- नदी में किसी मोटरपंप से करंट फैलने या फिर नशे की जद में आने के चलते दोनों डूब गए हैं, गांव के लोगों ने बताया कि दोनों को काफी अच्छे से तैरना आता था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More- GT Vs RR IPL 2026: दूसरा डबल हेडर मैच गुजरात और राजस्थान के बीच!
