Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Asha Bhosle Personality Rigths HC: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सेलिब्रिटी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के चलते किया बड़ा फैसला…
  • एंटरटेनमेंट

Asha Bhosle Personality Rigths HC: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सेलिब्रिटी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के चलते किया बड़ा फैसला…

Hema Gupta October 3, 2025

Asha Bhosle Personality Rigths HC: भारत की मशहूर सिंगर आशा भोसले के बिना अनुमति के उनका नाम, आवाज और पहचान के इस्तेमाल करने पर बॉबे हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। अब कोई भी AI प्लेटफॉर्म, ई- कॉमर्स साइट या अन्य व्यक्ति उनके नाम, आवाज या तस्वीर का पर्सनल या बिजनेस में लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकता।

Read More: Abhishek Sharma Sister Wedding: स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन की शादी आज, जानिए कौन है दुल्हा?

बता दें कि, इससे पहले कई सेलिब्रिटी जैसे – अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर , जैकी श्रॉफ , ऐश्वर्या राय बच्चन, करण जौहर जैसे लोग उनकी इमेज, नाम के गलत इस्तेमाल करने पर कोर्ट जा चुके हैं।

AI और ई- कॉमर्स कंपनियों पर रोक…

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि – AI टूल्स का इस्तेमाल करके किसी भी सेलिब्रिटी की आवाज की नकल करना उनके पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है।

AI प्लेफॉर्म बिना अनुमति उनकी आवाज को बदल और दोहरा सकते हैं, जो उनकी पब्लिक और पर्सनल आइडेंटिटी का अहम हिस्सा है।

आशा भोसले ने यह कदम इसलिए उठाया क्योकि उन्होंने देखा कि कई जगह उनके नाम और पहचान का गलत तरीके से इस्तेमाल किया ज रहा था।

शिकायत में शामिल ये कंपनियां…

1. AI कंपनी Mayk, जो उनकी आवाज का AI क्लोन बना रही थी।

2. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट, जो उनकी तस्वीर वाले पोस्टर और मर्चेंडाइज बेच रहे थे।

3. टेक प्लेटफॉर्म गूगल, जहां यूट्यूब पर AI कंटेंट में उनकी आवाज की नकल हो रही थी।

4. एक स्वतंत्र कलाकार, जिसने उनकी तस्वीर वाले कपड़े बेचे।

आशा भोंसले की टीम का बयान

आशा भोंसले की टीम ने कहा कि- “बिना अनुमति उनका नाम, आवाज या तस्वीर इस्तेमाल करना उनके 80 साल के करियर में अर्जित प्रतिष्ठा और गुडविल को नुकसान पहुंचाता है। उनके करियर में उन्हें पद्म विभूषण, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और दो ग्रैमी नामांकन प्राप्त हो चुके हैं।”

कोर्ट का आदेश…

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सभी प्रतिवादियों के खिलाफ रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर जारी किया। आदेश के अनुसार:

1. कोई भी उनके नाम, तस्वीर या आवाज का बिजनेस या निजी फायदा नहीं ले सकता।

2. सभी प्लेटफॉर्म और सेलर्स को सभी कंटेंट और प्रोडक्ट लिस्टिंग हटाने का आदेश।

3. प्लेटफॉर्म और सेलर्स को आशा भोंसले को उन लोगों की जानकारी देनी होगी जिन्होंने उनके अधिकारों का उल्लंघन किया, ताकि आगे कानूनी कार्रवाई की जा सके।

पर्सनैलिटी राइट्स का महत्व…

यह मामला भारतीय कानून में सेलिब्रिटी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा का महत्वपूर्ण उदाहरण है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी सेलिब्रिटी का नाम, तस्वीर या आवाज बिना अनुमति इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है और इसके लिए कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Shivpuri: CMO साहब आप छुट्टी ले लो, जाने ऊर्जा मंत्री क्यों कहना पड़ा ये…
Next: वन्य जीव प्राणी सप्ताह: सीएम धामी का बड़ा ऐलान, जनहानि पर 10 लाख मुआवज़ा

Related Stories

Rashmika Vijay Reception Party
  • एंटरटेनमेंट

Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Hema Gupta March 2, 2026
Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता
  • अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे
  • Rashmika Vijay Reception Party: रश्मिका और विजय के शादी का इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन
  • मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा
  • गोपालगंज में भरभराकर गिरा पुल, 2 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से हो रहा था तैयार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.