Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Aryan Khan Debut Preview: शाहरुख बने होस्ट, बेटे ने कहा – ‘मुझसे गलती हो जाए तो पापा हैं ना..’!
  • एंटरटेनमेंट

Aryan Khan Debut Preview: शाहरुख बने होस्ट, बेटे ने कहा – ‘मुझसे गलती हो जाए तो पापा हैं ना..’!

Hema Gupta August 21, 2025

Aryan Khan Debut Preview: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहें है। आर्यन खान के डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘बेड्स ऑफ बॉलीवुड’ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। बुधवार 20 अगस्त को इस शो का प्रिव्यू इवेंट रखा गया था। इस दौरान शाहरुख खान फ्रैक्चर हाथ के साथ अपने बेटे आर्यन खान का सपोर्ट करने पहुंचें। शाहरुख ने इस इंवेंट को होस्ट किया। और सीरीज के पूरे कॉस्ट का इंट्रोडक्शन कराया। फिर अपने बेटे आर्यन को बुलाने से पहले ऑडियंस से कहा कि- “मेरे बेटे को 150 % प्यार देना…”

Read More: Aryan Khan Directorial Debut: ‘Beds of Bollywood’ सीरीज का फर्स्ट लुक धमाकेदार अंदाज में किया जारी…

शाहरुख ने बेटे को बुलाने से पहले जनता से की अपील…

शाहरुख ने कहा- “मैं बहुत शुक्रगुजार हूं मुंबई की इस पावन धरती का इस देश की पावन धरती का जिसने मुझे 30 साल तक मुझे मौका दिया कि आप लोगों को एंटरटेंटमेंट करने की कोशिश कर सकू।”

“आज बहुत स्पेशल डे है क्योकि आज इसी पावन धरती पर मेरा बेटा भी पहला कदम रख रहा है। वो बहुत अच्छा लड़का है जैसे सब बाप को लगता है। बहुत मेहनती भी है, क्योकि घर में हमने उसे सिर्फ 1-2 बातें ही सिखाई है कि बॉक्सऑफिस का सक्सेज गॉरंटी नहीं होता। औक क्रिटिक्स के पॉजिटिव रिव्यूज गॉरंटी नहीं होते। लेकिन मेहनत में 100% और फुल टाइम गॉरंटी होती है।”

SRK ने आगे कहा कि-

“जब आर्यन आपके सामने आएगा। अगर आपको उसका काम अच्छा लगे तो प्लीज उसके लिए तालियां बजाइएगा। लेकिन उन तालियों के अंदर थोड़ी सी दुआ भी रखना थोड़ी सी प्रार्थना भी रखना।

जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि – जो प्यार आपने मुझे दिया है इतने सालो से उसका 10 . 20 , 30, 40 दूसरा होता तो इससे आगे नहीं बढ़ता 50, 60 …150 % भी प्यार हो तो उसे ही देना।”

आर्यन ने स्टेज पर आकर कहा…

“आज मैं बहुत नर्वस हूं, क्योंकि मैं पहली बार आप सबके सामने स्टेज पर आया हूं और इसलिए मैं दो दिन और तीन रातों से यह स्पीच बार-बार लगातार प्रैक्टिस कर रहा हूं। मैं इतना नर्वस हूं कि मैंने टेलीप्रॉम्पटर पर भी लिखवाया है। अगर लाइट चली जाए तो मैं कागज के टुकड़े पर भी लिखकर लाया हूं और टॉर्च साथ में लाया हूं। तब भी मुझसे गलती हो जाए तो पापा हैं न और अगर इस सबके बाद भी मुझसे गलती हो जाए तो प्लीज मुझे माफ कर देना, यह मेरा पहला मौका है।”

शाहरुख के पीठ पर भी एक स्क्रिट चिपकी रहती है।

आर्यन के इतना कहने के बाद लोगों ने उन्हें ब्लेसिंग्स दीं। शो से जुड़े हर शक्स को धन्यवाद किया और फिर अपनी मां गौरी को बुलाया, उन्होंने ही उनके सो को प्रोड्यूस किया है। इसके बाद आर्यन से पूरी टीम को स्टेज पर बुलाया उनका फोटो सेशन हुआ।

कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था सीरीज का फर्स्ट लुक…

फर्स्ट लुक की शुरुआत आर्यन खान बिल्कुल अपने पिता शाहरुख के अंदाज में करते हैं, इसमें वो मोहब्बतें फिल्म के आइकॉनिक वायलन सीन को रीक्रिएट करते हुए, उन्होंने डायलॉग की शुरुआत रोमांटिक अंदाज में की, लेकिन बीच में ही अचानक स्वर बदल दिया और रोमैंटिक से वॉयलेंट हो गया।

मोहब्बते मूवी के डायलाग कुछ इस बदला- ‘एक लड़की थी, दीवानी सी, एक लड़के पर वो मरती थी, नजरें झुकाकर, शरमा कर, गलियों से गुजरती थी’। इस रोमांटिक डायलॉग के बीच में अचानक आर्यन कहते हैं, ‘और अचानक एक ट्रक आया, उसे कुचलकर चला गया। थोड़ा ज्यादा हो गया न, आदत डाल लो। क्योंकि मेरा शो भी..थोड़ा ज्यादा है।’

आर्यन ने बताया…

“शो बॉलीवुड के बारें में है, जिसे आपने सालो से प्यार भी किया और वॉर भी किया। मैं भी वही करुंगा। बहुत सारा प्यार और तोड़ा वॉर… क्योकि पिक्चर तो सालो से बाकी है लेकिन शो अब शुरु होगा।”

एक्सप्रेशन और अंदाज दोनों किंग खान की कॉपी…

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के फर्स्ट लुक में आर्यन के द्वारा मोहब्बतें फिल्म के आइकॉनिक वायलन सीन रीक्रिएट किया और उस मूवी का आइकॉनिक डायलाग भी बोला, जिसे देख दर्शन आर्यन की उनके पिता और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान से कर रहें हैं।

कब रिलीज होगी ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’?

आर्यन खान के डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रिव्यू रिलीज होते ही फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच गई है। हर किसी को अब इस बहुचर्चित वेब सीरीज की रिलीज डेट का इंतजार है।

बता दें कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने जा रही है। यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू जल्द ही दर्शकों के सामने होगा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal: भोपाल का मछली महल अब हुआ इतिहास, करोड़ों की कोठी पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर था अवैध निर्माण
Next: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में निवेश को लेकर एक बड़ा संदेश दिया

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.