2 दिन बाद मिली जानकारी
हादसा 8 दिसंबर को हुआ था, लेकिन जानकारी 11 दिसंबर को मिली। दरअसल, ट्रक गहरी खाई में झाड़ियों के बीच फंस गया, जिसकी वजह से किसी को नजर नहीं आया। हादसे में जो एक व्यक्ति जिंदा बचा वो 2 दिन कर पैदल चलकर किसी तरह से आर्मी कैंप पहुंचा और सेना को हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बचाव टीम 10 घंटे के सफर के बाद घटनास्थल पर पहुंची। बचाव टीम को ट्रक तक पहुंचने में 4 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अब तक मौके से 18 शव बरामद कर लिए गए है।

Arunachal Pradesh truck accident: घने जंगल में हुआ हादसा
मौके पर बचाव टीमें, मेडिकल टीमें, GREF प्रतिनिधि, स्थानीय पुलिस और NDRF की टीमें मौजूद हैं। हादसे वाली जगह चगलगाम से लगभग 12 किलोमीटर आगे घने जंगल वाला इलाका है। यहां आवाजाही बहुत ही कम होती है। इसलिए किसी को घटना के बारे में पता नहीं चला।


मृतकों की पहचान
अनजॉ के ADC हायुलियांग का कहना है कि जिला परिषद सदस्य और चगलगाम के ठेकेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जिन मृतक मजदूरों की अभी तक पहचान हो पाई है उनमें
- बुधेश्वर दीप
- राहुल कुमार
- समीर दीप
- जून कुमार
- पंकज मानकी
- अजय मानकी
- बिजय कुमार
- अभय भूमिज
- रोहित मानकी
- बीरेंद्र कुमार
- अगर तांती
- धीरेन चेतिया
- रजनी नाग
- दीप गोवाला
- रामचबक सोनार
- सोनातन नाग
- संजय कुमार
- करण कुमार
- जोनास मुंडा
Arunachal Pradesh truck accident: पहचाने गए ये मजदूर तिनसुकिया के गेलापुखुरी टी एस्टेट के थे। बाकी मजदूरों की पहचान की जा रही है।
Army truck falls : सेना का ट्रक 800 फीट गहरी खाई में गिरा, 4 जवान शहीद
Army truck falls : सिक्किम के पाकयोंग जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में सेना के चार जवानों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिक्किम के जुलुक जाते समय यह हादसा हुआ। तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक जवान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पूरी खबर…
