Arprit Spits On Fan Video: भारतीय रैपर और कंटेंट क्रिएटर अर्पित बाला ने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन पर थूक दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, रैपर अर्पित हैदराबाद में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे, तभी एक शख्स ने स्टेज पर बोतल फेंक दी, इससे सिंगर काफी नाराज हो गए और उन्होंने उस शक्स पर थूक दिया। इतना ही नहीं उस व्यक्ति को तुरंत वेन्यू से बाहर निकलवाया गया।
28 मार्च को हुई घटना, वीडियो वायरल
यह घटना तब हुई जब रैपर अर्पित हैदराबाद के ‘किंगडम क्लब एंड किचन’ में 28 मार्च को अपना कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान वहां भारी भीड़ मौजूद थी। वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि, रैपर स्टेज पर परफॉर्म कर रहें हैं, इसी बीच कोई दर्शकों के बीच से स्टेज की तरफ बोतल फेंक देता है। बोतल देखते ही अर्पित ने अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी और काफी नाराज हो गए।

फैन को दी चेतावनी
बोतल फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान होने के बाद अर्पित ने गुस्से में उस व्यक्ति की ओर थूक दिया। फिर सिक्योरिटी को उस व्यक्ति को वेन्यू से बाहर निकालने को कहा और अर्पित ने वही बोतल उठाकर वापस उसकी तरफ फेंकते हुए कहा कि- “इधर देखना… क्या हुआ? लगा डर। ये अपनी बहन की शादी में दहेज में बांट देना।”
साथ ही दर्शको को चेतावनी दी की ऐसी हरकत दूबरा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उसके बाद दोबारा परफॉर्म करना शुरु किया।

अर्पित बाला कौन हैं?
अर्पित बाला एक भारतीय रैपर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने साल 2025 में पॉपुलैरिटी मिली। उनका एक गाना ‘बरगद’ सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल हो गया था और वो स्टार बन गए। इतना ही नहीं वो ‘फूसी गैंग’ ग्रुप के को-फाउंडर भी हैं।
रैपर इसके साथ ही डिजिटल कॉमेडी और देसी हिप-हॉप को जोड़ने के अनोखे स्टाइल के लिए काफी पॉपुलर हैं।
Also Read – Rajat Dalal Gets Married: ‘द 50’ शो के फेमस कंटेस्टेंट रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी!
