Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Arjun Kapoor 40th Birthday: अर्जुन कपूर का 40वां बर्थडे आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें…
  • एंटरटेनमेंट

Arjun Kapoor 40th Birthday: अर्जुन कपूर का 40वां बर्थडे आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें…

Hema Gupta June 26, 2025

Arjun Kapoor 40th Birthday: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और मोना शौरी के घर में हुआ।

अर्जुन का जीवन जितना फिल्मों से जुड़ा रहा है, उतना ही निजी संघर्षों से भी भरा रहा है। अपने माता-पिता के तलाक से लेकर प्रोफेशनल असफलताओं तक, अर्जुन की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने हर बार खुद को फिर से खड़ा किया।

Read More: Arjun Kapoor Statement: ‘सिंगल होना सबके लिए फायदेमंद’-अर्जुन कपूर

माता-पिता के तलाक से डिप्रेशन तक का सफर…

अर्जुन सिर्फ 10 साल के थे, जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की, जिससे अर्जुन मानसिक रूप से टूट गए। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उस समय उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि यह घटना उनकी जिंदगी को इतनी गहराई से प्रभावित करेगी।

अर्जुन बोले –

“उस समय पापा दो बड़ी फिल्मों प्रेम और रूप की रानी चोरों का राजा पर काम कर रहे थे। उन पर इन फिल्मों को पूरा करने और रिलीज करने का बहुत प्रेशर था। इसी कारण हम दोनों के बीच कभी वो सामान्य बाप-बेटे वाला रिश्ता नहीं बन पाया, जैसा आमतौर पर होता है, जहां पिता स्कूल छोड़ने आते हैं या लेने जाते हैं।

ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोशिश नहीं की, लेकिन वो रिश्ता कभी बन नहीं पाया और फिर समय के साथ दूरी बढ़ती चली गई। अब जब मैं उस दौर को याद करता हूं, तो वह समय मुझे काफी ट्रॉमैटिक लगता है।’”

श्रीदेवी को कभी नहीं दिया मां का दर्जा…

बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी के बाद अर्जुन ने कभी श्रीदेवी को अपनी मां के तौर पर स्वीकार नहीं किया। उन्होंने उन्हें हमेशा सिर्फ “पिता की पत्नी” माना। वहीं जाह्नवी और खुशी कपूर से भी उनका कोई रिश्ता नहीं था।

श्रीदेवी के निधन पर निभाया बड़े भाई का फर्ज…

फरवरी 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने परिवार को एकजुट किया। उन्होंने जाह्नवी और खुशी को न सिर्फ सपोर्ट किया बल्कि एक बड़े भाई की तरह जिम्मेदारी निभाई।

अर्जुन ने कहा-

“जब मां की इच्छा थी कि मैं परिवार के साथ खड़ा रहूं, तो मैंने वही किया। अब मेरे पास दो और बहनें हैं।”

अर्पिता खान से पहला प्यार…

अर्जुन कपूर का पहला सीरियस रिलेशन सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ था। उन्होंने खुद इस बात को कबूला था कि 18 साल की उम्र में वह अर्पिता को डेट कर रहे थे और यह रिश्ता ‘मैंने प्यार क्यों किया’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला।

फिल्मी करियर की शुरुआत…

अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में निखिल आडवाणी की फिल्म ‘कल हो ना हो’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की। इसके बाद ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘नो एंट्री’ और ‘वांटेड’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने बैकग्राउंड में काम किया।

सलमान खान की सलाह पर घटाया 50 किलो वजन…

सलमान खान की सलाह पर अर्जुन ने लगभग 50 किलो वजन घटाया और फिर साल 2012 में ‘इशकजादे’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हालांकि परिणीति चोपड़ा की कास्टिंग से वह शुरुआत में खुश नहीं थे।

मलाइका का अर्जुन के साथ 8 साल रिलेशनशिप में रहे

मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। अरबाज खान के साथ तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में आए थे। 2019 में एक इंस्टा पोस्ट के जरिए दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियली कन्फर्म किया था। दोनों ने आठ साल तक डेट किया और कई प्रशंसकों का मानना ​​था कि वे एक दिन शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, 2024 में रिलेशनशिप के करीब 8 साल बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। लेकिन अर्जुन ने पिछले साल यह कंफर्म किया था कि वह अब सिंगल हैं।

करियर में उतार-चढ़ाव कई फिल्में रहीं फ्लॉप…

अर्जुन कपूर की मशहूर फिल्मों में इशकजादे, 2 स्टेट्स, की एंड का, गुंडे शामिल है। लेकिन कई फिल्में जैसे – हाफ गर्लफ्रेंड (2017), मुबारकां (2017 – एवरेज), इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड (2019), पानीपत (2019), संदीप और पिंकी फरार (2021), एक विलेन रिटर्न्स (2022) कई फिल्में और 2025 में आई मेरे हसबैंड की वीवी फिल्म फ्लॉप रहीं।

लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 2025 में आई अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से अर्जुन कपूर ने विलेन का किरदार निभाकर कमबैक किया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: 1 जुलाई से ट्रेन टिकट में बढ़ोतरीः जानिए आपके लिए क्या बदलने वाला है
Next: अहमदाबाद में बाढ़, हिमाचल में बादल फटा, केदारनाथ से 1269 टूरिस्ट रेस्क्यू

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.