Arijit Singh Playback Singing Retirement: अरिजीत के गानों का जादू
इस समय के सबसे पॉपुलर सिंगर में से एक अरिजीत सिंह हैं। उनकी आवाज में एक अलग दर्द और सुकून महसूस होता है। उनके गाने हार्ट वार्मिंग की तरह है। उनके कुछ बेहद खूबसूरत गाने - चन्ना मेरेया, तुम ही हो, केसरिया, आशिकी 2 के गाने बहुत से गाने हैं। जिन्हें सुनकर दिल खुश हो जाता है। चाहें वो सैड सांग हो या प्यार भरे गाने हो या सूफी लगभग हर तरह के गाने उन्होंने गाएं है। देश में ही नहीं अरिजीत के गाने दुनिया में मशहूर है।
Arijit Singh Playback Singing Retirement: सलमान से हुआ था विवाद
साल 2014 में एक अवॉर्ड शो के दौरान सिंगर अरिजीत सिंह गाने 'तुम ही हो' के लिए अवॉर्ड लेने स्टेज पर गए। स्टेज में सलमान खान और रितेश देशमुख बतौर होस्ट स्टेज पर मौजूद थे तब सलमान अरिजीत से मजाक कर रहें थे। इसके बाद अरिजीत ने कहा- 'आप लोगों ने सुला दिया।' तब सलमान ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि- 'इसमें हमारा कोई दोष नहीं है, ऐसे गाने (तुम ही हो) बजते रहेंगे तो ऑडियंस सोएगी ही।' जिसके बाद अरिजीत बिना कुछ बोले स्टेज से नीचे आ गए।मिथुन ने दिया था अरिजीत की बेज्जती का जबाव
सलमान ने जिस गाने की वजह से अरिजीत का मजाक बनाया उस गाने के लिए बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड मिला तब स्टेज पर मिथून थे उन्होंने कहा कि- 'तुम ही हो गाने ने लोगों को सुलाया नहीं, जगाया है।' इस पर सलमान ने जबाव देते हुए कहा कि- 'अरे आपके सिंगर सोते-सोते आए हैं।' जिसके जबाव में मिथून ने कहा, 'अरिजीत ने बहुत सब्र से गाया है और ये सब्र म्यूजिक इंडस्ट्री की जरुरत है।' धीरे - धीरे ये मजाक बहस में बदल गई। सलमान गुस्से में भी नजर आएं। इसके बाद अरिजीत ने सलमान के फिल्म सुल्तान में गाना गाया। लेकिन बाद में उस गाने को फिल्म से हटा दिया गया था।
अरिजीत ने सलमान से मांगी थी माफी
जब अरिजीत के गाने को फिल्स 'सुल्तान' से हटाया गया तो अरिजीत ने सार्वजनिक तौर पर एक सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सलमान खान से माफी मंगी और उनसे विनती भी की उनका गाना फिल्म से न हटाया जाए। लेकिन फिर भी उनके गाने को हटा दिया गया।
लेकिन बिग बॉस 19 शो के दौरान सलमान ने अरिजीत और उनके सुलह की बात बताई थी। सलमान ने कहा था कि- 'अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो मिसअंडरस्टैंडिग थी और वो गलतफहमी मेरी साइड से हुई थी।'
सिंगर के करियर की बात करें तो
अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 में पश्चिम बंगाल के जीयागंज में हुआ था। उनकी मां शास्त्रीय गायिका और मौसी तबला वादक थीं। बचपन से ही अरिजीत गाना गाने के शौकीन थे। उन्होंने पहले शास्त्रीय संगीत सीखा और 18 साल की उम्र में वो साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लिया। उन्होंने शो तो नही जीता लेकिन अपनी आवाज से लोगों के दिलों में जगह बना ली।
उनके गानों से इंप्रेस होकर संजय लीला भंसाली ने सिंगर को फिल्म 'सांवरिया' का गाना 'यू शबनमी' गाना गाने का ऑफर दिया और यह अरिजीत के करियर का पहला सॉन्ग था। लेकिन किसी वजह से सिंगर को रिप्लेस कर दिया गया।