Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Arijit Singh Concert Cancelled: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अरिजीत सिंह ने कॉन्सर्ट किया रद्द…
  • एंटरटेनमेंट

Arijit Singh Concert Cancelled: पहलगाम आतंकी हमले के बाद अरिजीत सिंह ने कॉन्सर्ट किया रद्द…

Hema Gupta April 25, 2025

Arijit Singh Concert Cancelled: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश आहत है, उस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। उस घटना के बाद की तस्वीरें दिल को झगझोर देने वाली हैं, उस घटना में 27 लोगो की जान चली गई। इसी बीच अरिजीत सिंह ने चेन्नई में होने वाले कॉन्सर्ट को कैंसल कर दिया है, जो कि 27 अप्रैल को होने वाला था, साथ ही सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर ने भी हुकुम टूर के टिकटों की बिक्री को पोस्टपोन कर दिया है।

Read More: Pahalgam attack Pakistani celebrities Reaction: नादिया ने खोली हानिया की पोल, डेब्यू पर लगा ब्रेक…

Arijit Singh Concert Cancelled: अरिजीत ने दी जानकारी…

अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर्स की एक पोस्ट री- शेयर करते हुए अपने शो के कैंसल होने की जानकारी देते हुए लिखा कि- ‘एक जरूरी अपडेट- हाल की दुखद घटना (पहलगाम आतंकी हमला) को देखते हुए आयोजकों ने कलाकारों के साथ मिलकर रविवार, 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाले शो को रद्द करने का निर्णय लिया है।

आगे लिखा कि-

जिन लोगों ने टिकट खरीदे हैं, उन्हें पूरा रिफंड मिल जाएगा। आपने स्थिति समझी, उसके लिए धन्यवाद।’

अनिरुद्ध रविचंदर ने टिकटों की बिक्री को किया पोस्टपोन…

अरिजीत के बाद म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर ने भी पहलगाम आतंकी हमले के चलते अपने बेंगलुरु में हुकुम टूर के टिकटों की बिक्री को पोस्टपोन कर दिया।

सिंगर ने  इसकी जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि- ‘पहलगाम में हुई दुखद घटना (पहलगाम आतंकी हमला) ने हमें सभी को बहुत झकझोर दिया है। हमारी हार्दिक प्रार्थनाएं और गहरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anirudh (@anirudhofficial)

22 अप्रैल को क्या हुआ..?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार 22 अप्रैल को दोपहर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। वहां कई लोग छुट्टियां मनाने गए थे वो सभी काफी खुश थे, उन्हें कोई अंदाजा नहीं था कि उनकी खुशी मौत का मंजर बनने वाला है।

आपको बता दें कि, पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें बड़े बेहरहमी से 27 लोगों को मार दिया गया।इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। मारने के पहले उनसे उनका धर्म पूछा गया, कलमा पढ़ने को कहा और मुस्लिम नहीं होने की वजह से उन्हें मार दिया गया और देखते ही देखते खुशी का मंजर मातम में बदल गया।

1. हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट ग्रुप TRF (The Resistance Front) ने ली है।
2. फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए।
3. इंटेलिजेंस इनपुट्स के मुताबिक, इस हमले में दो विदेशी और दो स्थानीय आतंकी शामिल थे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: RAJULA NEWS: राजुला में समस्त मुस्लिम समुदाय ने जताया हमले का विरोध,शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
Next: Lahar News: लहार एसडीएम की अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई, रेमजा और मुसावली में जब्त की गई रेत

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
  • सत्य की हमेशा जीत होती है-मुख्यमंत्री भगवंत मान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.