Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Archana Tiwari missing case: चलती ट्रेन से लापता अर्चना तिवारी की गुत्थी उलझी, परिजनों ने जताई मानव तस्करी की आशंका, CBI जांच की मांग
  • मध्य प्रदेश

Archana Tiwari missing case: चलती ट्रेन से लापता अर्चना तिवारी की गुत्थी उलझी, परिजनों ने जताई मानव तस्करी की आशंका, CBI जांच की मांग

Aditya Mishra August 18, 2025

अर्चना की गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता, 12वें दिन भी सुराग नहीं

Archana Tiwari missing case: इंदौर से कटनी जा रही अर्चना तिवारी 7 अगस्त को नर्मदा एक्सप्रेस की एसी कोच बी3 में सफर कर रही थी। अगले दिन जब परिजन उसे कटनी साउथ स्टेशन लेने पहुंचे, तो वह गायब मिली। उसकी सीट पर सिर्फ बैग था जिसमें राखी, रूमाल और बच्चों के गिफ्ट रखे थे। तब से लेकर अब तक, 12 दिन बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

परिवार ने जताई मानव तस्करी की आशंका

अर्चना की लंबी गुमशुदगी के बाद परिजनों ने गहरी चिंता जताई है। उसके बड़े पिता प्रकाश तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह केवल लापता होने का मामला नहीं बल्कि किसी बड़ी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि अर्चना को मानव तस्करी के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के बाहर ले जाया गया हो सकता है।

read more: भोपाल में ड्रग्स, दुबई में संपत्ति! शाहवर मछली गैंग का अंतरराष्ट्रीय काला खेल बेनकाब

 महामृत्युंजय जाप से की सलामती की कामना

परिवार ने अर्चना की सलामती के लिए कटनी स्थित अपने घर पर महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया। पूजा-पाठ के दौरान परिजनों की आंखों में चिंता साफ झलक रही थी। घर का माहौल ग़मगीन और असहायता से भरा हुआ है। अर्चना की मां और अन्य सदस्य उसकी सकुशल वापसी के लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं।

Archana Tiwari missing case:
Archana Tiwari missing case:

 सीएम से CBI जांच की मांग

प्रकाश तिवारी और अन्य परिजनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करने और सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि अब तक की GRP और स्थानीय पुलिस की जांच से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है, ऐसे में इस केस की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

 रेलवे ट्रैक से जंगलों तक हो रही खोजबीन

Archana Tiwari missing case: अर्चना की तलाश में GRP और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भोपाल से बिलासपुर तक रेलवे ट्रैक और आसपास के जंगलों में छानबीन कर चुकी हैं। भोपाल, ओबेदुल्लागंज और बरखेड़ा के जंगलों में विशेष सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। मोबाइल बंद होने के कारण उसकी लोकेशन ट्रेस करना भी मुश्किल हो गया है।

read more: मध्य प्रदेश सरकार खरीदेगी गाय का दूध,राज्य को बनाएंगे मिल्क कैपिटल

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Egg vs Paneer Protein: जानिए अंडा और पनीर दोनों में से किसमें है ज्यादा प्रोटीन?
Next: NHM कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.