Arbaaz’s Wife Shura Pregnant: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान और शूरा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अरबाज अपनी वाइफ हाथ थामे हुए सीढ़ियों से उतारते उन्हें सहारा देते दिखाई दे रहें हैं। वीडियों देखकर लोग कयास लगा रहें हैं, कि शूरा खान प्रेग्नेंट है।
Read More: Dilip Joshi 57th birthday: दिलीप जोशी का 57वां जन्मदिन आज…
हालांकि इस उनकी प्रेग्नेंसी का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
एक्टर का वायरल वीडियो…
अरबाज खान का उनकी वाइफ के साथ का वीडियो ‘मानव मंगला’ ने शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है, कि अरबाज खान कैसे अपनी पत्नी शूरा का हाथ थामें चलते नजर आ रहें हैं। और जब शूरा सीढ़ियो से उतरती है, वो उनका हाथ पकड़कर सहारा देते है और फिर उन्हें कार में बिठाते है फिर खुद बैठते हैं।
View this post on Instagram
साथ ही ज्यादातर देखा गया है, कि शूरा बॉडी फिट कपड़े पहनती है, लेकिन वीडियो में वो ओवरसाइज्ड को – ऑर्ड सेट पहने नजर आईं। इस वजह से कहा जा रहा है, कि वो अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं।

यूजर ने कुछ इस तरह दिए रिएक्शन…
वीडियों को देखकर लोगों की तरह – तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रहीं है, एक यूजर ने लिखा कि-”ये बहुत ही अच्छे और जेंटलमैन है।” एक यूजर ने लिखा -”एक नंबर 🙌🙌🙌” एक यूजर ने लिखा -”लगता है कि वो प्रेग्नेंट है।” एक ने लिखा, ”अरहान को 25 साल की उम्र में एक भाई-बहन मिल रहा है।” एक ने लिखा, ”भाई अब तुम्हारे बेटे की शादी का वक्त है।”
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी और तलाक…
12 दिसंबर 1998 को अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने लव मैरिज की थी। दोनों की जोड़ी लंबे समय तक बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती रही। हालांकि, शादी के 19 साल बाद, 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

दूसरी शादी: शूरा खान के साथ नई शुरुआत..
तलाक के 6 साल बाद, 57 साल के अरबाज खान ने 24 दिसंबर 2023 को 32 साल की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली। यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में आयोजित की गई, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए।

पहली मुलाकात फिल्म सेट पर…
शूरा खान बॉलीवुड की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट हैं। उनकी और अरबाज खान की पहली मुलाकात फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए और लगभग एक साल तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए।
