AR Rahman Controversy: सिंगर और कंपोजर एआर रहमान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने हाल हि में एक इंटरव्यू के दौरान काम न मिलने पर बयान दिया था, जिसके बाद से वो विवादो में घिरे हुए हैं। कुछ दिन पहले उन पर कंगना रनौत ने निशाना साधा था। अब उनके बयान पर सिंगर अनूप जलोटा ने भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि – ‘अगर एआर रहमान को मुस्लिम होने की वजह से काम नहीं मिल रहा तो वापस हिंदू बना जाएं’।
AR Rahman Controversy: अनूप जलोटा का रहमान पर साधा निशाना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनूप जलोटा ने एआर रहमान के काम न मिलने वाले बयान पर कहा कि – ‘ए.आर. रहमान पहले हिंदू थे और बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया। इसके बावजूद उन्होंने संगीत इंडस्ट्री में खूब काम किया, नाम कमाया और लोगों के दिलों में जगह बनाई, लेकिन अगर उन्हें लगता है कि मुस्लिम होने की वजह से हमारे देश में उन्हें फिल्मों में संगीत का काम नहीं मिल रहा है, तो उन्हें फिर से हिंदू बन जाना चाहिए।’
उन्होंने आगे कहा कि- ‘उन्हें यह मानना चाहिए कि हिंदू बनने से उन्हें दोबारा फिल्में मिलने लगेंगी। यही बात रहमान कहना चाहते हैं। इसलिए मेरा सुझाव है कि वे हिंदू बनकर देखें और जांचें कि क्या उन्हें फिर से फिल्में मिलती हैं या नहीं।’
Also Read-Dhurandhar Part 2 title: धुरंधर के पार्ट-2 के टाइटल का नाम आया सामने, सेंसर बोर्ड ने पास किया टीजर!

AR Rahman Controversy: इसके पहले अनूप जलोटा का आया था बयान
रहमान के बयान पर सिंगर ने कहा था कि- ‘ये एक बहुत खतरनाक टिप्पणी है। मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों कहा। मैं 50 सालों से बॉलीवुड में हूं। ये वो जगह है जहां सांप्रदायिक चीजों की जगह नहीं है।’
कैसे शुरु हुआ विवाद?
एआर रहमान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि- ‘पिछले 8 सालों में शायद सत्ता का बदलाव हुआ है और जो क्रिएटिव नहीं हैं, वे फैसले ले रहे हैं। शायद कोई कम्युनल बात भी रही हो, लेकिन मेरे सामने किसी ने कुछ नहीं कहा। हां, कुछ ‘व्हिस्पर्स’ सुनाई देती हैं। जैसे आपको बुक किया गया था, लेकिन दूसरी म्यूजिक कंपनी ने फिल्म फंड की और अपने संगीतकार ले आई। मैं कहता हूं, ठीक है, मैं आराम करूंगा।’
Also Read-Neha Divorce Rumours Reaction: तलाक की खबरें आने के बीच नेहा कक्कड़ ने दिया चौकाने वाला बयान!
अनूप जलोटा के पहले कंगना ने भी रहमान पर साधा था निशाना
रहमान के बयान पर कंगना का फूटा गुस्सा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की और लिखा कि- ‘मैं चाहती थी कि एआर रहमान मेरी फिल्म इमरजेंसी का नरेशन करें, लेकिन उन्होंने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वो किसी प्रोपगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते।’
आखिर कंगना ने क्या कहा?
कंगना ने पोस्ट पर लिखा कि- “प्रिय एआर रहमान जी, फिल्म इंडस्ट्री में मुझे बहुत भेदभाव और पक्षपात का सामना करना पड़ता है, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं एक केसरिया पार्टी का समर्थन करती हूं। लेकिन मुझे यह कहना ही पड़ेगा कि आपसे ज्यादा पूर्वाग्रही और नफरत से भरा इंसान मैंने आज तक नहीं देखा।”

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि-
‘मैं बहुत चाहती थी कि आप मेरे डायरेक्शन की फिल्म इमरजेंसी के लिए नरेशन दें, लेकिन आपने मुझसे मिलने तक से मना कर दिया। मुझे बताया गया कि आप किसी “प्रोपेगेंडा फिल्म” का हिस्सा नहीं बनना चाहते। हैरानी की बात यह है कि इमरजेंसी को सभी आलोचकों ने एक बेहतरीन फिल्म बताया। यहां तक कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी मुझे चिट्ठियां भेजकर फिल्म की तारीफ की, खासतौर पर इसके संतुलित और संवेदनशील नजरिए के लिए। लेकिन आप अपनी नफरत में अंधे हो चुके हैं। मुझे आपके लिए अफसोस होता है।’
आगे लिखा कि-
‘एआर रहमान जी, हर किसी की जिंदगी में अपनी-अपनी लड़ाइयां होती हैं। फिल्मों की बात छोड़िए, बड़े-बड़े डिजाइनर, जो कभी मुझे अपना कलेक्शन लॉन्च करने के लिए “फ्री फंड” जैसे कैंपेन में गिड़गिड़ाते थे और खुद को मेरा सबसे अच्छा दोस्त बताते थे, बाद में मेरे स्टाइलिस्ट को कपड़े देने से मना कर देते थे। फिर उन्होंने मुझसे बात करना भी बंद कर दिया और मेरे बारे में पोस्ट करना भी। लेकिन एक घटना मैं कभी नहीं भूल सकती।’

कंगना ने शेयर किया एक किस्सा
उन्होंने लिखा कि- ‘जब मैं राम जन्मभूमि के लिए मसाबा गुप्ता की साड़ी पहन रही थी, तो उन्होंने स्टाइलिस्ट से कह दिया कि मैं उनकी साड़ी में राम जन्मभूमि नहीं जा सकती। मैं तब तक लखनऊ से अयोध्या के लिए निकल चुकी थी, इसलिए कपड़े बदलना संभव नहीं था। मुझे इतना अपमानित और नीचा महसूस हुआ कि मैं चुपचाप अपनी कार में बैठकर रो पड़ी। बाद में, दूसरे डिजाइनरों की तरह, उन्होंने स्टाइलिस्ट से कह दिया कि आगे से उनका या उनके ब्रांड का नाम न लिया जाए। आज एआर रहमान जी मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं, लेकिन उनके अपने नफरत और पूर्वाग्रह का क्या?’
विवाद बढ़ता देख रहमान ने दी थी सफाई
रहमान अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सफाई देते हुए कहा कि- ‘प्रिय दोस्तों, संगीत हमेशा से मेरे लिए जुड़ने, जश्न मनाने और किसी संस्कृति को सम्मान देने का माध्यम रहा है। भारत मेरी प्रेरणा है, मेरा गुरु है और मेरा घर है। मैं समझता हूं कि कई बार लोगों की नीयत को गलत समझ लिया जाता है, लेकिन मेरा उद्देश्य हमेशा संगीत के जरिए लोगों को ऊपर उठाना, सम्मान देना और सेवा करना ही रहा है।’
रहमान ने आगे कहा था कि-
‘मैंने कभी किसी को दुख पहुंचाने की इच्छा नहीं रखी है, और मुझे उम्मीद है कि मेरी सच्चाई महसूस की जाएगी। मुझे भारतीय होने पर गर्व है, क्योंकि यही मुझे ऐसा माहौल बनाने की आजादी देता है जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हो और हर तरह की संस्कृतियों की आवाजों का सम्मान किया जाए।’
