Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Apurva Mukhija Ex Boyfriend: इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा पर एक्स बॉयफ्रेंड ने गाना गाकर खोले अपूर्वा के राज!
  • एंटरटेनमेंट

Apurva Mukhija Ex Boyfriend: इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा पर एक्स बॉयफ्रेंड ने गाना गाकर खोले अपूर्वा के राज!

Hema Gupta August 19, 2025

Apurva Mukhija Ex Boyfriend: रेबल किड के नाम से मशहूर इन्फ्य्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव दाहिया ने आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक गाना शेयर किया। उन्होंने इस गाने के जरिए नाराजगी जताते हुए अपने अनुभव को बताया। गाना गाते हुए उत्सव ने बताया कि अपूर्वा ने वेलेंटाइन्स डे से पहले उनसे दोबार रिलेशनशिप में आने की रिक्वेस्ट की थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

Read More: Khesari Lal Premanand Post Viral: खेसारी लाल ने प्रेमानंद से मिलने वालों पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट…

साथ ही लिरिक्स में साफ कहा कि अपूर्वा ने झूठ बोला और उनका विश्वास तोड़ा। उत्सव ने सीधे तौर पर कहा, “अब बकवास की तो रसीदें दिखा दूंगा, तुम अपना घर कलेश से चलाओ, झूठ बोलना बंद करो।”

‘रिलेशनशिप पब्लिसिटी पाने का है जरिए…’ -उत्सव

उत्सव का कहना है कि उस समय अपूर्वा का नया शो “सैडी ट्राइंग टू बी बैडी” रिलीज होने वाला था। उत्सव ने गाने में बताया कि अपूर्वा ने रिलेशनशिप को सुधारने का दिखावा किया ताकि शो की पब्लिसिटी में मदद मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान अपूर्वा ने उन्हें धोखा दिया और उनकी वफादारी का फायदा उठाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Utsav Dahiya (@utsavdahiya)

अपूर्वा के एक्स बॉयफ्रैंड उत्सव के पोस्ट ने मचाया बवाल…

अपूर्वा के एक्स बॉयफ्रैंड ने गाया गाना और कैप्शन में लिखा कि-
“अब अगर कोई और बकवास करी तो मैं सीधा रसीदें निकालुंगा। झूठ फैलाकर दया हासिल करने और झूठी कहानियां बनाकर कंटेंट बनाकर ऑनलाइन किसी का कैरेक्टर खराब करने की कोशिश मत करना। ज्यादा फॉलोअर्स होना ये हक नहीं देता कि आप गुस्से में लोगों को भड़का कर किसी पर भीड़ छोड़ दें।”

उत्सव ने आगे लिखा कि-

“जब मुझे तुम्हारी कही हुई बातों की वजह से धोखेबाज और अत्याचारी बताकर बदनाम किया जा रहा था, मैंने तुमसे और तुम्हारी एजेंसी से संपर्क किया था, इस उम्मीद में कि नफरत से निपटने का कोई रास्ता मिलेगा। लेकिन मुझे जवाब मिला, “तुम कुछ नहीं हो, तुम्हें तो शुक्र मनाना चाहिए कि तुम्हें उसके साथ डेट करने का मौका मिला।” तो अब उसी ‘कुछ नहीं’ की तरफ से एक मैसेज- तुमने अपनी पूरी कोशिश कर ली (और मानता हूं, आसान नहीं था), लेकिन मैं आज भी यहां हूं, अब भी खड़ा हूं।”

“सच को फॉलोअर्स की जरुरत नहीं” – उत्सव

‘इससे तुम्हें एक बात समझ आ जानी चाहिए, तुम्हारे बड़े नंबर सिर्फ एक ऐप तक सीमित हैं। इसके बाहर एक असली और उससे कहीं बड़ी दुनिया है, जहां न झूठ चलता है, न कलेश। सच को ‘फॉलोअर्स’ की जरूरत नहीं होती, वो अपने आप खड़ा रहता है। तो तुम अपना घर कलेश से चलाओ, लेकिन किसी के बारे में झूठ बोलना बंद करो। बाकियों को उनकी जिंदगी में ढंग का काम करने दो। ग्रो अप किड।’

कुछ सालो से रिलेशनशिप में थे अपूर्वा और उत्सव…

इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा और उत्सव दहिया कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई।

ब्रेकअप के बाद अपूर्वा ने कई मौकों पर उत्सव पर धोखा देने और अब्यूज करने के आरोप लगाए। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर उत्सव को “घटिया” भी कहा था।

उत्सव ने गाने के जरिए दिया जवाब…

उत्सव ने अपने गाने में इन आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपूर्वा से पूछा कि उन्होंने उन्हें घटिया क्यों कहा, तो अपूर्वा का जवाब था कि “ये सब धंधा है मेरा।” गाने के जरिए उत्सव ने अपनी नाराजगी और अनुभव जनता तक पहुंचाए।

फैंस का इंतजार…

उत्सव की पोस्ट और गाने के बाद अब फैंस अपूर्वा के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह विवाद तेजी से वायरल हो रहा है और दोनों के फॉलोअर्स इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Khesari Lal Premanand Post Viral: खेसारी लाल ने प्रेमानंद से मिलने वालों पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट…
Next: Moringa Powder Benefits: डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण!

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.