Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Anxiety Attack Symptoms: इससे हो सकती हैं गंभीर समस्या..जानिए बचाव के तरीके..
  • Lifestyle

Anxiety Attack Symptoms: इससे हो सकती हैं गंभीर समस्या..जानिए बचाव के तरीके..

Hema Gupta March 29, 2025

Anxiety Attack Symptoms: एंजाइटी अटैक आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चे से लेकर बूढ़े तक इस समस्या से कई लोग जूझ रहें हैं, जब कोई किसी बात से ज्यादा परेशान हो या ज्यादा चिन्ता करता है, आत्मविश्वास की कमी इस तरह की कई चीजे है, जिससे उसे घबराहट और दिमाग में प्रेशर जैसा महसूस होता है, इससे पैनिक अटैक आ सकता है, यह अटैक किसी भी व्यक्ति को कभी भी आ सकता है और अगर इसे समय पर नियंत्रित न किया जाए, तो यह गंभीर मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। और यह समस्या बढ़ जाए वह व्यक्ति आत्महत्या भी कर सकता है, आज हम इस आर्टिकल में एंजाइटी अटैक के बारें में बताएंगे।

Read More: Rose Petals beauty benefits: गुलाब की पंखुड़ियों के इस्तेमाल से होंगे खूबसूरत..जाने फायदें..

क्या है एंजाइटी अटैक?

एंजाइटी अटैक एक मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति को अचानक भय, घबराहट, और बेचैनी महसूस होती है। यह कुछ ही मिनटों से लेकर कुछ घंटों तक रह सकता है। यह अटैक अक्सर तब आता है जब व्यक्ति किसी अत्यधिक तनावपूर्ण या डरावनी परिस्थिति का सामना करता है। जरुरत से ज्यादा टेंशन लेता है।

आखिर क्यों आता है एंजाइटी अटैक?

किसी कमजोर दिल या इमोशनल व्यक्ति को ये अटैक आने की संभावना ज्यादा होती है, जो एक बात को बहुत ज्यादा सोचते है, खुद में तनाव महसूस करने लगते हैं। जानिए अन्य वजहें..

1. मानसिक तनाव कुछ इन वजह से होता जैसे बढ़ता कार्यभार, परीक्षा का तनाव, आर्थिक परेशानियाँ या पारिवारिक समस्याएँ व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं और एंजाइटी अटैक का कारण बन सकती हैं।

2. अगर किसी व्यक्ति को किसी चीज़ या स्थिति से अत्यधिक डर लगता है, तो वह एंजाइटी अटैक का शिकार हो सकता है। जैसे, किसी को ऊँचाई, अंधेरे या भीड़ से डर हो सकता है।

3. कैफीन या निकोटीन का सेवन और अत्यधिक कॉफी, चाय, सिगरेट, या नशीले पदार्थों का सेवन एंजाइटी अटैक की संभावना को बढ़ा सकता है।

4. अगर व्यक्ति को पर्याप्त नींद नहीं मिलती, तो उसका दिमाग ठीक से कार्य नहीं कर पाता और तनाव बढ़ जाता है, जिससे एंजाइटी अटैक आ सकता है।

5. बचपन में किसी दर्दनाक घटना का सामना करने वाले लोगों में एंजाइटी अटैक होने की संभावना अधिक होती है।

6. किसी करीबी की मौत, नौकरी छूटना, रिश्ते में टूटन या किसी गंभीर बीमारी का पता चलना भी एंजाइटी अटैक को ट्रिगर कर सकता है।

जानिए एंजाइटी अटैक के लक्षण..

इसके दौरान व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से बदलाव और प्रभाव नजर आते है।

1. दिल की धड़कन तेज हो जाना, सांस लेने में कठिनाई

2. चक्कर आना, हाथ-पैर ठंडे पड़ जाना, पसीना आना

3. पेट में मरोड़ या जी मिचलाना, थकान और कमजोरी महसूस होना

मानसिक तनाव के लक्षण..

1. अत्यधिक डर या घबराहट महसूस होना, मरने का डर लगना

2. अचानक नकारात्मक विचार आना, अत्महत्या का ख्याल आना।

3. खुद को बेबस महसूस करना, गहरी उदासी और बेचैनी

अगर ये लक्षण बार-बार दिखने लगें, तो बिना देर किए मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

कैसे करें इलाज?

1. चिकित्सीय उपचार (Therapy) ,दवाइयाँ (Medications) डॉक्टर की सलाह से लेनी चाहिए।

2. नियमित व्यायाम करने से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव को कम करता है और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाता है।

3. योग और ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है और एंजाइटी को नियंत्रित किया जा सकता है। प्राणायाम और माइंडफुलनेस मेडिटेशन बहुत प्रभावी होते हैं।

4. रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है। इससे दिमाग रिलैक्स रहता है और एंजाइटी के अटैक आने की संभावना कम होती है।

5. खुद को व्यस्त रखें , नई चीजें सीखना, किताबें पढ़ना, पेंटिंग करना, या दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है।

6. एंजाइटी अटैक आने पर धीरे-धीरे गहरी सांस लें और छोड़ें। इससे दिमाग शांत होता है और घबराहट कम होती है।

7. दोस्तो से मिले, घरवालो के साथ समय बिताएं, घूमने जाए, अपने पसंदीदा शौक को पूरा करे।

8. हर दिन अपने पसंदीदा काम को जरुर करें जिससे आपको खुशी मिलती हो।

निष्कर्ष..

एंजाइटी अटैक यह मजाक की बात नही है, कई लोग इस वजह से आत्महत्या तक कर लेते है, यह एक गंभीर समस्या का रुप ले सकती है, लेकिन सही समय पर सही कदम उठाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना, सही खान-पान, व्यायाम और ध्यान जैसी आदतें अपनाना, और जरूरत पड़ने पर चिकित्सीय सलाह लेना जरुरी होता है।

अगर आप या आपका कोई करीबी इस समस्या से जूझ रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द उचित उपचार कराएं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: GT vs MI Match Toss: टीम में हार्दिक की वापसी..टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी..
Next: Prayagraj Air Force Engineer Murder Case : एयरफोर्स अफसर की गोली मारकर हत्या

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.