Anurag Share New Video: UK07 राइडर नाम से फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने कुछ दिनों पहले सुसाइड करने की कोशिश की थी, हालांकि अब वो खतरे से बाहर है और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके है। ऐसे में अनुराग डोभाल ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि- ‘अपने ही माता-पिता से प्यार नहीं मिला। लेकिन फैंस के परिवारवालों ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया।’
अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम शेयर किया वीडियो
22 मार्च को अनुराग डोभाल ने देर रात सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उसमें अनुराग ने कहा कि- ‘पिछले कुछ दिनों मैं इतने सारे लोगों को कॉल, टेक्स्ट और वीडियो कॉल्स आए। जिनसे मेरे कभी खून के रिश्ते नहीं थे। उन्होंने मुझे डांट लगाई कि तूने खुद को अनाथ कैसे बोल दिया।’

उन्होंने आगे कहा कि-
‘वो लोग ऐसे थे कि हम खड़े हैं तेरे हर चीज के लिए। बहनें खड़ी हैं। भाई खड़े हैं। मम्मा-पापा किसी के कॉल कर रहे हैं। कभी नहीं सोचा था कि कभी ऐसा दिन भी आएगा। बहुत कुछ खोया लेकिन बहुत कुछ मिल भी रहा है। प्यार मां-बाप का वैसे नहीं मिला पर जो दूसरों के मां-बाप से मिल रहा है। मैं आपको ये भावना बता नहीं सकता। थैंक यू सो मच।’
फैंस के माता-पिता से मिला प्यार
UK07 राइडर ने एक वीडियो और शेयर की जिसमें एक पुरुष- महिला नजर आ रहे थे, जो खुद को यूट्यबर के माता-पिता बताया। उन्होंने अनुराग से कहा कि- वो अकेले नहीं हैं।
अनुराग ने फैंस को किया धन्यवाद
यूट्यूबर ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें सबको धन्यवाद करते हुए उस पोस्ट में लिखा कि- ‘नहीं जानता मैं किसी को न कभी मिला लेकिन फिर भी सब परिवार की तरह मेरे साथ हैं। बता नहीं सकता कैसा फील हो रहा है। शुक्रिया जो लोग भी हेल्प कर रहे मेरे को। इस डिप्रेशन और सिचुएशन से बाहर निकलने के लिए। आप लोगों की हर एक टेक्स्ट कॉल मेरे को मेंटली हेल्प कर रहा है। वक्त लगेगा लेकिन हो जाएगा। ये जिंदगी तुम लोगों के नाम।’

अनुराग ने की थी सुसाइड करने की कोशिश
7 मार्च के दिन यूट्यूबर इस्टाग्राम पर लाइव आए, और वो कार चला रहें थे। काफी इमोशनल लग रहे थे। और कह रहे थे, लोग ही नहीं बचे किसको कॉल करुं। फिर वो कहते हैं। ‘मम्मी, अगर मैं अगले जन्म में आऊं, तो बस प्यार देना’। इसके बाद कार की स्पीड 150 kmph कर ली और कहा कि- ‘चलो आखिरी सफर पर चलते हैं।’ फिर कार को डिवाइडर से चढ़ा दिया सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन वो गंभीर रुप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयावह था कि, उनकी फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए। वो भी गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
हालांकि अब वो ठीक हैं।

