Anurag Ritika Become Parents: UK07 राइडर नाम से फेमस यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल पापा बन गए है, उनकी पत्नी रितिका चौहान ने रामनवमी के दिन बच्चे को जन्म दिया। इस खुशखबरी को यूट्यूबर की पत्नी रितिका ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर बच्चे के पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए दी। अनुराग डोभाल भी अपनी बच्चे से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे, इसके बाद से फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं।
बच्चे से मिलने पहुंचे अनुराग
अनुराग डोभाल और उनके पत्नी के बीच अनबन चल रही है, हालांकि उसके बाद वो अपने बच्चे से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। इसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर फैंस उन्हें पिता बनने की बधाई दे रहें हैं।
रितिका चौहान ने दी जानकारी
27 मार्च 2026 रामनवमी के शुभ अवसर पर रितिका चौहान ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और इस खुशखबरी की जानकारी देते हुए स्टोरी में बच्चे के नन्हें पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा कि- “राम नवमी के पावन दिन भगवान ने हमें हमारे सबसे अनमोल तोहफे से नवाजा है।”

पत्नी रितिका ने अनुराग पर लगाएं थे आरोप
हाल हि में अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि- “मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मेरी कोई कहानी नहीं है। मेरा परिवार और ससुराल कभी नहीं चाहते थे कि घर की बातें बाहर आएं, लेकिन अब जो गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं, उन्हें बर्दाश्त करना नामुमकिन है।”

उन्होंने आगे लिखा कि-
‘वह इस वक्त गर्भवती हैं और अपने पेट में पल रहे बच्चे की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही हैं। एक पत्नी के तौर पर अपना घर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बदले में सिर्फ नफरत मिली।’

रितिका ने अनुराग से सवाल पूछते हुए लिखा, “जब मुझे आपकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप कहां थे?” साथ ही कहा कि-‘ उनके खिलाफ जानबूझकर ‘नेगेटिव पीआर’ (छवि खराब करने की कोशिश) किया गया, ताकि सच को दबाया जा सके।’
2025 में की थी शादी
Anurag Dobhal और Ritika Dobhal शादी के करीब एक साल के भीतर ही पेरेंट्स बन गए हैं। दोनों ने अप्रैल 2025 में शादी की थी और अब उनके परिवार में नई खुशियों ने दस्तक दी है।

हालांकि, अनुराग और उनके पत्नी रितिका के बीच अनबन चल रही है, यूट्यूबर ने पत्नी के साथ सोशल मीडिया में पोस्ट की गई तस्वीरें डिलीट कर दी है। साथ ही दोनों एक- दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।
कुछ दिन पहले UK07 ने आत्महत्या की की थी कोशिश
हाल के दिनों में Anurag Dobhal अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे। उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिससे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई।
एक लाइव वीडियो के दौरान सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसमें वो गंभीर रुप से घायल हो गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब उनकी तबीयत ठीक है और वह सुरक्षित हैं।
