Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • bandar-terror: दो बंदर इंजन केबिन के अंदर, पायलट के बने है जानी दुश्मन
  • मध्य प्रदेश

bandar-terror: दो बंदर इंजन केबिन के अंदर, पायलट के बने है जानी दुश्मन

Narendra Singh September 18, 2025

15 दिन में 10 लोको पायलट और 30 यात्री घायल, मंत्री तक पहुंची शिकायत

anuppur railway station bandar terror : अनूपपुर जिले के बिजुरी रेलवे स्टेशन पर दो बंदरों ने रेलवे स्टाफ और यात्रियों का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले 15 दिनों से यह दोनों बंदर दहशत का कारण बने हुए हैं। ट्रेन रुकते ही बंदर सीधे इंजन पर चढ़ जाते हैं और मौके देखकर केबिन में घुसकर लोको पायलट को निशाना बनाते हैं।

इंजन पर चढ़कर केबिन में घुसते हैं बंदर

रेलवे स्टेशन बिजुरी में दोनों बंदरों का इतना आतंक है कि रेल कर्मचारी हाथों में डंडे लिए घूमते रहते हैं. इन बंदरों ने अब तक लगभग 10 लोको पायलटों और करीब 30 से 35 यात्रियों को काटकर घायल कर दिया है। इतना ही नहीं, स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर भी कई लोगों को बंदरों ने हमला कर घायल किया है। इस कारण अब स्टेशन पर कर्मचारी हाथों में डंडे लेकर गश्त करने को मजबूर हैं।

मंत्री तक पहुंच चुकी है शिकायत

रेलवे कर्मचारियों ने इस बारे में वन विभाग, नगर पालिका सहित राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल को इस परेशानी से अवगत कराया है. लेकिन उन्हें आवश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला. रेलवे स्टेशन बिजुरी के लोको पायलट कमलेश कुमार सिंह ने बताया “जैसे ही ट्रेन आती है तो बंदर इंजन पर बैठ जाते हैं और कर्मचारी को उतरता देख अचानक हमला कर देते हैं. कई बार इंजन के केबिन में घुसकर हमला कर चुके हैं.”

वन विभाग की टीम पहुंचते ही बंदर फरार

एक बंदर के साथ उसका छोटा बच्चा भी है. लोको पायलट नीरज कुमार ने बताया “ये बंदर इंजन पर चढ़ जाते हैं और फिर कर्मचारियों पर हमला करते हैं. अभी तक ये बंदर 10 कर्मचारी सहित 30 से 35 यात्रियों को काट चुके हैं. स्टेशन पर जैसे ही गाड़ी खड़ी होती है तो ये बंदर यात्रियों के डिब्बे में भी चढ़ जाते हैं और घायल कर रहे हैं. हमारे द्वारा सभी जगह शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन ही मिला है.”

अभी तक कोई ठोस कदम नहीं दहशत बरकरार

लगातार शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। रेलवे स्टाफ का कहना है कि जब तक बंदरों को पकड़ा नहीं जाता, तब तक हादसों की संभावना बनी रहेगी। स्थानीय लोग भी चाहते हैं कि प्रशासन तुरंत इन बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़े, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Read More:-  उत्तराखंड और हिमाचल में तबाही: बादल फटने से बढ़ी मुश्किलें

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Raw Papaya Benefits: जानिए कच्चा पपीता क्यों है हेल्थ के लिए खजाना, इसे खाने से मिलेंगे अद्भुत फायदे…
Next: बिहार: सरकार देगी बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को ₹1000 प्रति माह की सहायता

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.