Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • School Holiday List: रविवार को भी खुला स्कूल! अंजुमन इस्लामिया का ‘तुगलकी फरमान’, अभिभावकों में मचा बवाल
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

School Holiday List: रविवार को भी खुला स्कूल! अंजुमन इस्लामिया का ‘तुगलकी फरमान’, अभिभावकों में मचा बवाल

Narendra Singh October 31, 2025

Anjuman Islamia School: संस्कारधानी जबलपुर में अंजुमन इस्लामिया स्कूल इन दिनों अपने एक अजीबोगरीब फैसले को लेकर चर्चाओं में है। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को व्हाट्सऐप के जरिए सूचना दी है कि अब हर शुक्रवार को स्कूल बंद रहेगा और रविवार को नियमित कक्षाएं होंगी।

आदेश से पेरेंट्स हैरान: Anjuman Islamia School

इस अनोखे आदेश ने छात्रों और अभिभावकों दोनों को हैरान कर दिया है। आमतौर पर रविवार को देशभर के स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में साप्ताहिक अवकाश होता है, लेकिन अंजुमन इस्लामिया स्कूल ने इस परंपरा को तोड़ते हुए रविवार को कार्यदिवस घोषित कर दिया है।

व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेजी गई पोस्ट

खबर है कि यह सूचना स्कूल की प्रिंसिपल की ओर से आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेजी गई, जिसमें लिखा था- “सूचित किया जाता है कि अब से शुक्रवार को अवकाश रहेगा और रविवार को नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी।” संदेश वायरल होते ही पैरेंट्स ग्रुप्स में चर्चा शुरू हो गई।

अभिभावकों ने इस निर्णय पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह फैसला बच्चों की दिनचर्या और परिवारिक समय को प्रभावित करेगा। कई अभिभावकों ने सवाल उठाया कि जब शिक्षा विभाग ने रविवार को साप्ताहिक अवकाश तय कर रखा है, तो स्कूल को यह बदलाव करने का अधिकार किसने दिया?

अभिभावकों की प्रतिक्रिया

कुछ अभिभावकों ने इसे धार्मिक दृष्टिकोण से प्रेरित निर्णय बताया, जबकि अन्य ने स्कूल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि स्कूल को किसी भी बदलाव से पहले राज्य सरकार या शिक्षा विभाग से अनुमति लेनी चाहिए थी।इस फैसले से बच्चों की ट्यूशन, कोचिंग और पारिवारिक कार्यक्रमों का शेड्यूल पूरी तरह गड़बड़ा जाएगा। “रविवार ही वह दिन होता है जब बच्चे और माता-पिता साथ समय बिता पाते हैं, अब वह भी छिन गया,” एक अभिभावक ने कहा।

प्रशासन की तरफ से अभी प्रतिक्रिया नहीं

फिलहाल इस पूरे मामले पर शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मामला चर्चा में जरूर है। कई अभिभावक इस आदेश के खिलाफ विभाग में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट

सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इसे “तुगलकी फरमान” करार देते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों को अपनी मनमर्जी से नियम तय करने की छूट नहीं दी जा सकती।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS 2nd T20: आज MCG में होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत!
Next: चक्रवात मोन्था हुआ कमजोर,ट्रेन के रूट डायवर्ट करने से यात्रियों को हो रही परेशानी

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.