Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • सनातन
  • Anil Kapoor On ‘Tanvi The Great’: अनिल कपूर ने ‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ करते हुए दिया रिव्यू, अनुपम खेर ने जताया आभार!
  • सनातन

Anil Kapoor On ‘Tanvi The Great’: अनिल कपूर ने ‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ करते हुए दिया रिव्यू, अनुपम खेर ने जताया आभार!

Hema Gupta July 22, 2025

Anil Kapoor On ‘Tanvi The Great’:बॉलीवुड के फेमस एक्टर अनुपम खेर की मचअवेटेड फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को दर्शकों के साथ – साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी खूब सराहा।

Read More: Amisha and Shraddha On ‘Saiyaara’: अमीषा पटेल ने ‘सैयारा’ कपल को दी बधाई, श्रद्धा भी हुईं फिल्म की दीवानी!

आपको दे इस फिल्म को खुद अनुपम खेर ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने इस फिल्म में एक्टिंग भी की है। फिल्म इमोशनल और प्रेरणादायक है, जिसमें उम्मीद, जज्बा और इंसानियत की अनूठी कहानी दिखाई गई है।

अनिल कपूर ने दिया फिल्म का रिव्यू..

बॉलीवुड के एक्टर अनिल कपूर भी इस फिल्म को देखकर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर ‘तन्वी द ग्रेट’ का रिव्यू देते हुए लिखा कि-

“‘तन्वी द ग्रेट’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये एक अनुभव है, जो दिल को छूता है और लंबे समय तक साथ रहता है। इसमें दिल, उम्मीद और इंसानियत है – वो सब जो एक अच्छी कहानी को महान बनाते हैं।”

अनुपम खेर के विजन की तारीफ….

अनिल कपूर ने अनुपम खेर की सराहना करते हुए कहा कि,

“इस फिल्म में जो प्यार और संवेदनशीलता है, वो कहानी कहने की ताकत का प्रमाण है। यह सिर्फ प्रेरित नहीं करती, बल्कि लोगों के अंदर बदलाव लाने की क्षमता भी रखती है।”

उन्होंने आगे कहा कि- ‘अनुपम खेर ने इस फिल्म में अपनी आत्मा डाल दी है और यह हर फ्रेम में दिखाई देता है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

शुभांगी दत्त के डेब्यू ने जीता दिल…

फिल्म में तन्वी का किरदार निभा रहीं शुभांगी दत्त के प्रदर्शन को भी अनिल कपूर ने खूब सराहा। उन्होंने लिखा कि-

“शुभांगी, आपने तन्वी के किरदार को पूरी ईमानदारी से जिया है। यह एक बेहद शानदार डेब्यू है। थिएटर में तन्वी की कहानी कई जिंदगियों को छू रही है।”

अनुपम केर ने जताया आभार…

अनिल कपूर के रिएक्सन के जवाब में अनुपम खेर ने भी सोशल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि-

“शुक्रिया मेरे दोस्त! जब शानदार एक्टर्स में से एक किसी फिल्म की तारीफ करता है, तो ये कोई आम पल नहीं होता है अनिल कपूर ने स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों के साथ जादू देखा और उनके शब्दों ने हमें आभार से भर दिया है। ये एक ऐसी कहानी है, जिसने पीढ़ियों को छू लिया है। इस फिल्म को एक ऐसे इंसान के साथ गूंजते हुए सुनना, जिसने महान सिनेमा का एक्सपीरियंस किया है, सच में हकीकत से परे लगता है।”

ऑस्कर विनर्स और इंटरनेशनल टीम से सजी है फिल्म…

इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास बनाने के लिए कई दिग्गज शामिल किए गए हैं। इसमें भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञ भी जुड़ चुके हैं:

1. एक्टर्स: जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी, करण टेकर, नासिर, अनुपम खेर और Game of Thrones फेम इयान ग्लेन।

2. म्यूजिक: ऑस्कर विजेता एम.एम. कीरवानी।

3. साउंड डिजाइन: ऑस्कर विजेता रेसुल पुकुट्टी।

4. कैमरा वर्क: जापान की सिनेमैटोग्राफर केइको नाकाहारा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

फिल्म की थीम: ऑटिज्म और भारतीय सेना की भावना..

‘तन्वी द ग्रेट’ एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी है जो ऑटिज्म से जूझती एक बच्ची की है, जो भारत की सेना से जुड़ी है। फिल्म न केवल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती है, बल्कि यह दर्शाती है कि सीमाएं चाहे जो भी हों, जज्बा और समर्थन से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Avoid these Mistakes on Shivratri: सावन की शिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां, शिव जी हो सकते हैं नाराज…
Next: Ward 48 Bhopal Councillor Public Trust: राजधानी भोपाल के वार्ड-48 के पार्षद पर जनता का भरोसा,समस्याओं का समाधान जल्द करते हैं पार्षद-रहवासी

Related Stories

महाकाल होली
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश
  • सनातन

उज्जैन: महाकाल के ऑगन में आज ही होली, भस्म आरती में जमकर उड़ा गुलाल

Narendra Singh March 3, 2026
झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में
  • झारखंड
  • सनातन

झारखण्ड का देवघर रंगा आस्था के रंग में, 3 दिन मनाई जाएगी होली

Rohan Umak March 2, 2026
Chandra Grahan 2026 (1)
  • सनातन

Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?

Hema Gupta March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Girlfriend Suicide News CG: बॉयफ्रेंड के घर में युवती ने किया सुसाइड!
  • चैत्र नवरात्रि मेला 2026:मां बम्लेश्वरी मंदिर में तैयारियां तेज,कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
  • Karan Aujla Video Viral: पंजाबी सिंगर करण औजला ने किया ऐसा काम, सब कर रहें तारीफ!
  • ईरान युद्ध की आंच भारत तक, मुंबई पोर्ट पर 4,500 टन प्याज फंसा, किसानों की चिंता बढ़ी
  • बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया,CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.