Subedaar Trailer Out: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें अनिल कपूर रिटायर्ड फौजी अवतार में एंट्री ली, जबकि राधिका मदान उनकी बेटी का किरदार निभाते नजर आएंगी। वहीं फिल्म में मोना सिहं विलेन के रुप में नजर आएंगी। यह फिल्म OTT प्लेयफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।

‘सूबेदार’ का कैसा है ट्रेलर?
ट्रेलर की शुरुआत ऐसी जगह से होती है, जहां गैर-कानूनी तरीके से रेत माइनिंग होती है, जिसके डर से पूरे इलाके में भय और खामोशी का माहौल बना हुआ है। रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन मौर्य अपने अतीत के बोझ तले घर लौटते हैं। उनका सामना आदित्य रावल के किरदार प्रिंस से होता है, जो विलन के रोल में है। फिल्म में मोना सिंह दीदी के रूप में नजर आती हैं, जो विलेन बनी हैं और जिनके इर्द-गिर्द ही कहानी घूमती है। और इसमें अर्जुन (अनिल कपूर) का उसकी बेटी ( राधिका मदान) से विवाद रहता है। फिल्म सम्मान, परिवार और अस्तित्व को दिखाती है।

अनिल कपूर का दमदार डायलाग- ‘फौजी है, सीने में गोली झेल सकते हैं, बेइज्जती नहीं।’
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘सूबेदार’ को सुरेश त्रिवेनी ने डायरेक्ट किया है और इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेनी ने प्रॉड्यूज किया है। इस फिल्म की कहानी सुरेश त्रिवेनी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर अहम किरदार में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म ‘सूबेदार’ ?
यह फिल्म 5 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म में प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म भारत भर में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी।

