अग्निवेश अग्रवाल का निधन
अग्निवेश अग्रवाल का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग करते वक्त घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन 7 जनवरी को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। पिता अनिल अग्रवाल ने रात 10 बजे सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
Today is the darkest day of my life.
My beloved son, Agnivesh, left us far too soon. He was just 49 years old, healthy, full of life, and dreams. Following a skiing accident in the US, he was recovering well in Mount Sinai Hospital, New York. We believed the worst was behind us.… pic.twitter.com/hDQEDNI262
— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) January 7, 2026
कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा करेंगे दान
अनिल अग्रवाल ने भावुक पोस्ट में लिखा – वह अपनी कमाई का 75 फीसदी से ज्यादा हिस्सा दान कर देंगे। उन्होंने यह वादा अपने बेटे अग्निवेश से किया था। जो भी कमाया है, उसका बड़ा हिस्सा समाज को लौटाया जाएगा। बेटे के जाने के बाद उन्होंने यह संकल्प और मजबूत कर लिया। अब उनकी बाकी जिंदगी इसी मकसद के लिए होगी।

Anil Agarwal son’s death: PM ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निवेश को श्रद्धांजलि दी और लिखा – श्री अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है। इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि में आपके गहरे शोक की झलक स्पष्ट है। प्रार्थना है कि आपको और आपके परिवार को शक्ति और साहस मिलता रहे। ओम शांति।
The untimely passing of Shri Agnivesh Agarwal is deeply shocking and saddening. The depth of your grief is evident in this touching tribute. Praying that you and your family find continued strength and courage. Om Shanti.@AnilAgarwal_Ved https://t.co/qn0DBuBj2S
— Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2026
कौन थे अग्निवेश अग्रवाल?
Anil Agarwal son’s death: अग्निवेश अग्रवाल का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ। उनकी पढ़ाई अजमेर के मेयो कॉलेज से हुई । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी 2001 में पूजा बांगर से हुई थी। पूजा, श्री सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर हरि मोहन बांगर की बेटी हैं। अग्निवेश ने बिजनेस दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने ‘Fujairah Gold’ जैसी कंपनी खड़ी की और Hindustan Zinc के चेयरमैन भी रहे। वह Vedanta Group की कंपनी Talwandi Sabo Power Limited के बोर्ड मेंबर भी थे।
