Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • आंध्र प्रदेश में ONGC के तेल कुएं में धमाका: गैस रिसाव के बाद आग, तीन गांव खाली कराए
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश में ONGC के तेल कुएं में धमाका: गैस रिसाव के बाद आग, तीन गांव खाली कराए

Shital Sharma January 5, 2026

andhra pradesh ongc oil well Blast: आंध्र प्रदेश के कोनसीमा जिले में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ONGC के एक तेल कुएं से अचानक गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया । यह घटना राजोले इलाके में हुई, जहां कुएं पर मरम्मत का काम चल रहा था । रिसाव के साथ जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी ।स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने तुरंत इरुसुमंदा समेत आसपास के तीन गांवों को खाली करा लिया । राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है ।

Read More:-ai classroom education india: अब कक्षा में चुपचाप AI बदल रहा है पढ़ाई का तरीका

ONGC Gas Leak Andhra Pradesh, Oil Well Blast India, Konaseema ONGC Incident, Gas Leak Fire News, ONGC Safety Issue, आंध्र प्रदेश गैस रिसाव, तेल कुआं ब्लास्ट

andhra pradesh ongc oil well Blast: गैस-धुएं से पूरे इलाके में अफरा-तफरी

अधिकारियों के मुताबिक, रिसाव के बाद गैस और धुएं के घने गुबार इरुसुमंदा और आसपास के क्षेत्रों में फैल गए । कुछ समय के लिए पूरे इलाके में धुंध जैसा माहौल बन गया, जिससे लोगों में डर फैल गया । स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया ।

मरम्मत के दौरान बिगड़े हालात

जानकारी के अनुसार, तेल कुएं से उत्पादन पहले ही अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था और तकनीकी मरम्मत की जा रही थी । इसी दौरान अचानक तेज ब्लास्ट हुआ, जिससे गैस और कच्चा तेल तेजी से बाहर निकलने लगा ।गैस के संपर्क में आते ही आग लग गई और कुएं के आसपास ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं ।

ONGC की विशेषज्ञ टीम रिसाव और आग पर काबू पाने में जुटी हुई है । फिलहाल प्रभावित क्षेत्र को सील कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है । प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही ग्रामीणों को वापस लौटने की अनुमति दी जाएगी । हादसे के कारणों की तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है ।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: फ्रांस की फर्स्ट लेडी की ट्रोलिंग पर सख्ती, 10 दोषियों को सजा
Next: ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात पर ट्रम्प अड़े: डेनमार्क और ग्रीनलैंड का कड़ा विरोध

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.