Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Anderson on Virat Test Retirement: कोहली के संन्यास पर जेम्स एंडरसन का हैरान कर देने वाला बयान!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Anderson on Virat Test Retirement: कोहली के संन्यास पर जेम्स एंडरसन का हैरान कर देने वाला बयान!

Hema Gupta May 14, 2025

Anderson on Virat Test Retirement: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों को भी झटका लगा है। टेस्‍ट क्रिकेट से अचानक संन्‍यास का ऐलान करके पूरी दुनिया को चौंका दिया। भारत में तो वो विराट अपने बल्लेबाजी से प्रसिद्ध हीं हैं। लेकिन विदेश में भी उनकी बल्लेबाजी की काफी तारीफ की जाती है। इसी बीच इंग्लैंड के जाने माने गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने विराट कोहली को महान बल्लेबाजों में से एक बताया।

Read More: Virat Anushka Video Viral: विराट के फैंन ने कह दी ऐसी बात की अनुष्का हो गईं हैरान, विडियो वायरल..

हालांकि एंडरसन ने ये भी कहा कि भारत के पास टैलेंटेड खिलाड़ियों की कमी नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे भी खिलाड़ी है, जो विराट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की कमी को पूरा कर सकते हैं।

विराट टेस्ट क्रिकेट में चौथे नंबर पर करते थे बल्लेबाजी…

कोहली ने सोमवार 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह इस फॉर्मेट में भारत चौथे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

एंडरसन ने कहा-

‘शानदार खिलाड़ी, रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद अब नया कप्तान होगा। कोहली अब तक के सबसे महान टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। उनकी जगह लेने के लिए कई बड़े खिलाड़ी हैं, मगर उनकी टीम में काफी टैलेंट है। आपको बस आईपीएल देखना होगा। वे अब आईपीएल से ऐसे खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट में ला रहे हैं जो बेहद आक्रामक और बेखौफ हैं।’

कोहली बनाम एंडरसन – टेस्ट क्रिकेट की सबसे रोमांचक जंग..

विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच की टक्कर टेस्ट क्रिकेट की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक रही है। ये मुकाबला 2014 में उस वक्त सुर्खियों में आया जब कोहली इंग्लैंड दौरे पर संघर्ष करते नजर आए और एंडरसन ने उन्हें बार-बार आउट किया। कोहली के लिए यह सीरीज सबसे खराब रही, लेकिन 2018 में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए लगभग 600 रन बनाए और आलोचकों को करारा जवाब दिया।

1. 2014 इंग्लैंड दौरा: कोहली का बुरा दौर, एंडरसन ने 4 बार किया आउट

2. 2018 इंग्लैंड दौरा: कोहली का पलटवार, 593 रन, एंडरसन ने सिर्फ 1 बार किया आउट

3. कुल आमना-सामना: एंडरसन ने टेस्ट में कोहली को 7 बार आउट किया

एक युग का अंत – कोहली और रोहित का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास..

अब जब विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, तो यह कम्पटीशन भी अपने आप समाप्त हो गई। कोहली का टेस्ट से विदा लेना उस वक्त हुआ है जब भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने में सिर्फ एक महीना बाकी था। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह एक भावनात्मक पल है, क्योंकि कोहली बनाम एंडरसन जैसी टक्कर दोबारा देखने को नहीं मिलेगी।

Virat Kohli Test Cricket Retirement

विराट ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का किया था ऐलान..

किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा कि- ‘टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।

सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही पर्सनल अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।’

उन्होंने आगे लिखा कि-

‘जैसे ही मैं इस फार्मेट से दूर होता हूं, यह आसान नहीं है – लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है, और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है।

मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं – खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया, और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस दौरान देखा।

मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।

#269, साइनिंग ऑफ।
🇮🇳❤️’

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Virat Anushka Video Viral: विराट के फैंन ने कह दी ऐसी बात की अनुष्का हो गईं हैरान, विडियो वायरल..
Next: Bharat Shaurya Tiranga Yatra: सीएम योगी ने सेना के शौर्य को किया सलाम, बोले – पाकिस्तान “विफल राष्ट्र”

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.